Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



महानिदेशक सूचना द्वारा समीक्षा बैठक , जानिए ख़बर

देहरादून। नवनियुक्त सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सोमवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, रिंग रोड़ देहरादून में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ महानिदेशक सूचना द्वारा समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय। डॉ. बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक संचार तकनीकि का उपयोग कर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। सूचना विभाग को भी अपने कार्यों में इसके अनुसार बदलाव लाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि नई तकनीक विशेषकर सोशल मीडिया माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाय। साथ ही मीडिया तक सूचनाएं त्वरित गति से प्रेषित की जाय, ताकि समय पर सही सूचना मीडिया को मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ऐसी योजनाएं, जो विशेषकर आम जन के कल्याण के लिए संचालित की जा रही है, उनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रयास किये जाय। डॉ. बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना तैयार की जाय। विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान किया जाय। मीडिया प्रतिनिधियों से संबंधित सभी प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर निस्तारित करने पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने के भी निर्देश दिये। डॉ. बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों से विभागीय क्रियाकलापों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विभागीय कर्मचारियों से संबंधित किसी भी प्रकरण को लंबित न रखने के भी निर्देश उन्होंने दिये। विभागीय कर्मचारी समय पर कार्यालय आये और अपने दायित्वों का निर्वहन करे। विभाग में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुना जाय और उसके निराकरण के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही विभागीय कार्यों में अधिक से अधिक सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग पर भी उन्होंने बल दिया।इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी महानिदेशक सूचना को दी। डॉ. चन्दोला ने प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, गीत एवं नाट्य, प्रेस प्रभाग आदि से संबंधित जानकारी महानिदेशक को दी। बैठक में संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक के.एस.चैहान, फोटो अधिकारी केवल सिंह आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि नवनियुक्त महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट वर्तमान में अपर सचिव मुख्यमंत्री, उद्यान, दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी, राजस्व, खनन, निदेशक खनन एवं खाद्य प्रसंस्करण के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व डॉ. बिष्ट अपर मेलाधिकारी कुम्भ मेला, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन कर चुके हैं।

Leave A Comment