Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



महिला ने डीजीपी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

uk

देहरादून। रेलवे की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पिछले 12 वर्षों से कोशिश कर रही है लेकिन बीएस सिद्धू के दबाव में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उसने अपने को बीएस सिद्धू से खतरा भी बताया। उत्तराँचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यशोवन टावर टीएच कटारिया मार्ग माहिम वेस्ट मुंबई निवासी एक महिला ने बताया कि वह 2004 में रेवले मुंबई में तैनात थी। उसने बताया कि उस समय उत्तराखंड के मौजूदा डीजीपी बीएस सिद्धू डेप्यूटेशन पर आरपीएफ में मुम्बई आए थे। उसने आरोप लगाया कि एक दिन उन्होंने उसे अपने केबिन में बुलावाया, जब वह उनके कमरे में गई तो बीएस सिद्धू कंप्यूटर पर अश्लील फिल्म देख रहे थे और उन्होंने मुझे भी इस फिल्म देखने का इशारा करते हुए अपने करीब आने और डीनर पर साथ चलने को कहा। महिला ने कहा कि वह यह सब देख और सुनकर भौंचकी रह गई और उन्हें लताड़ते हुए उस कमरे से बाहर जाने लगी तो उसे रोक लिया और कहा कि किसी को कुछ पता नहीं चलेगा, जैसा तुम चाहोगी वैसा ही होगा। महिला का कहना है कि वह हिम्मत कर सिद्धू को धकियाते हुए कमरे से बाहर आ गई, आफिस के लोग बाहर खड़े होकर सब तमाशा देख रहे थे। उसका कहना है कि बीएस सिद्धू के डिनर के प्रस्ताव को जब ठुकरा दिया और साथ जाने से मना कर दिया तो उसी दिन से उसका मानसिक उत्पीड़न शुरु हो गया। उसका मुंबई से पूना तबादला कर दिया गया, इस दौरान उसने बीएस सिद्धू के द्वारा किए गए यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न के विरुद्ध जगह-जगह उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित किए। उसका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन विशाखा बनाम भारत सरकार के निर्देशानुसार बीएस सिद्धू ने अपने पद से जूनियर अधिकारियों की एक जांच कमेटी को आधार बनाकर सर्विस से उसे बर्खास्त कर दिया। उसका कहना है कि जांच कमेटी बीएस सिद्धू से उच्चाधिकारियों की बननी चाहिए थी, लेकिन सिद्धू द्वारा अपने से कनिष्ठ अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई गई। उसका कहना है कि बीएस सिद्धू उच्च पद पर आसिन थे, इसलिए उनके दबाव में उसकी रिपोर्ट भी थाने में नहीं लिखी गई।

Leave A Comment