Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



मानकों पर खरा उतरने पर ही मिलेंगे दून को आईपीएल मैच, जानिए ख़बर

stedium-in-dehradun

देहरादून। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच संपन्न हुई टी-20 सीरीज क्रिकेट के लिहाज से आने वाले समय में उत्तराखंड के लिए काफी अहम साबित होगी। रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके स्तर से हर संभव प्रयास किया जायेगा। उनका कहना है कि आईपीएल के अगले सीजन से पहले स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए एक टीम आयेगी। उनका कहना है कि मैचों के आयोजन को लेकर टीम मालिकों की भी सहमति जरूरी है। आईपीएल के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला दून के रेंजर्स मैदान पहुंचे। शुक्ला ने वहां सीएयू और एयर इंडिया दिल्ली के बीच ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप में चल रहा क्वार्टर फाइनल मैच देखा। उन्होंने मैच के दौरान दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही गोल्ड कप में खेल रही यूपीसीए की टीम का भी हालचाल पूछा। यूपीसीए अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  बनने के बाद उत्तराखंड में अब क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है। अब वह समय आ गया हैघ्जब सभी क्रिकेट संघों को क्रिकेट और नौजवानों के हित में एकजुट होकर बीसीसीआईघ्के पास मान्यता के लिए जाना चाहिए। अगर सभी एकजुट होते हैं तो जल्द ही उत्तराखंड को मान्यता मिल सकती है। रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर शुक्ला ने कहा कि यहां मैच करना अकेले उनके हाथ में नहीं है लेकिन वे इसके लिए प्रयास जरूर करेंगे। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की एक टीम यहां आयेगी जो यहां निरीक्षण करेगी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद स्टेडियम को आईपीएल के वैन्यू की लिस्ट में शामिल किया जायेगा। इसके बाद आईपीएल टीमों की फ्रैंचाइची से बात की जायेगी। उनकी सहमति मिलती है तो यहां आईपीएल के कुछ मैच जरूर दिए जायेंगे।घ्रणजी मैचों के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले साल एक रणजी मैच देहरादून में कराना प्रस्तावित था। लेकिन यहां क्रिकेट संघों के बिखराव के कारण मैच नहीं हो पाया। आपस में एक दूसरे की शिकायत और टांग खींचते रहेंगे तो कैसे मैच हो पायेंगे।घ्शुक्ला ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के अंडर 19 टीम में चयन पर खुशी जाहिर की।घ्उन्होंने कहा कि अर्जुन को वह बचपन से देखते आ रहे हैं। उसके अंदर काफी प्रतिभा है। वह क्रिकेट में काफी मेहनत कर रहा है। उसका भविष्य उज्ज्वल है। वहीं उत्तराखंड के खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में बहुत टैलेंट है लेकिन मान्यता न मिलने के कारण उन्हें अपना हुनर दिखाने का सही मौका नहीं मिल पा रहा है। यही कारण हैघ्कि यहां के खिलाड़ी अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व न करके दूसरे राज्यों से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होेंने कहा कि यहां आईपीएल मैच कराने को लेकर एक टीम को यहां भेजा जायेगा। मानकों पर खरा उतरने पर आईपीएल टीमों के मालिकों से बात की जायेगी। उनकी सहमति मिलेगी तो यहां आईपीएल के कुछ मैच जरूर कराये जायेंगे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सचिव पी सी वर्मा, धीरज खरे, अनिल डोभाल, ए एस मेंगवाल, नरेंद्र शाह, जावेद बट्ट, नीनू सहगल, अलंकार गौतम, दिनेश शर्मा, कुमार थापा, भूपेंद्र बरी, अजय पांडे आदि शामिल थे।

Leave A Comment