Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मानव विकास में देहरादून प्रथम, जानिए ख़बर

देहरादून । वित्त मंत्री प्रकाश पंत की अध्यक्षता में सचिवालचय में राज्य की प्रथम मानव विकास रिपोर्ट (एच0डी0आर0) स्टेक होल्डर, कन्सलटेशन्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य की मानव विकास रिपोर्ट जनपदों व शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गयी है। यह सूचकांक मानव विकास में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जीवन स्तर के संबंधित सूचकों के आधार पर तैयार की गयी। इस रिपोर्ट के अनुसार मानव विकास में देहरादून, हरिद्वार तथा ऊधमसिंहनगर क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे जबकि रूद्रप्रयाग, चम्पावत तथा टिहरी गढवाल क्रमशः 11वें, 12वें तथा 13वें स्थान पर रहें। देहरादून, हरिद्वार तथा ऊधमसिंहनगर की अच्छी रैंकिंग का मुख्य कारण वहाॅ की उच्च प्रति व्यक्ति आय रही है। इसी प्रकार लैगिका विकास सूचकांक पर चर्चा करते हुए बताया गया कि उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग तथा बागेश्वर क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे जबकि ऊधमसिंहनगर, देहरादून तथा हरिद्वार क्रमशः 11वें, 12वें तथा 13वें स्थान पर रहें। बहुआयामी गरीबी सूचकांक शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जीवन का स्तर के अपवंचन की स्थिति के अनुरूप डच्प् तैयार किया गया है। इसके आंकलन हेतु जीवन स्तर, सम्पत्ति, आवास, घरेलू ईधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, संस्थागत प्रसव, शिक्षा, विद्यालयी उपस्थिति तथा विद्यालयी उपलब्धता संबंधी सूचनायें संकलित की गयी। डच्प् में चमोली, चम्पावत तथा पिथौरागढ क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर तथा देहरादून क्रमशः 11वें, 12वें तथा 13वें स्थान पर आंकलित किये गये। वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा अवगत कराया गया कि यू0एन0डी0पी0 द्वारा जारी की गयी, मानव विकास रिपोर्ट 2018 में भारत की रैंकिंग मेंविगत चार वर्षों से निरन्तर सुधार होकर 130 वीं थी।एच0डी0आर0 विजन 2030 के साथ लिंक करते हुए अपेक्षित परिणामों को लाने हेतु क्रियान्वयन नीति बनानी आवश्यक है। इस हेतु प्रत्येक विभाग को उनके द्वारा मांग की जानी वाली बजट के अनुरूप आऊटकम बजट की स्थिति को नियमित रूप से नियोजन विभाग द्वारा अनुश्रवण किया जाना आवश्यक है जिससे विभागों को उपलब्ध कराये जा रहे बजट का प्रभावी उपयोग किया जा सके। वित्त मंत्री द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के प्रमुख सकेंतक जैसे संस्थागत, टीकाकरण, शिशु मृत्यु दर तथा माध्यमिक शिक्षा में नामंकन की स्थिति में सुधार लाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये गये। कार्यशाला में सचिव, नियोजन, अमित नेगी द्वारा इस विषय पर बल दिया गया है कि हाल ही में सत्त विकास लक्ष्यों पर जारी विजन 2030 का प्रभावी क्रियान्वयन मानव विकास रिपोर्ट से प्राप्त आंकडों के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता है। मानव विकास रिपोर्ट पर आयोजित इस कार्यशाला में सचिव डाॅ. भूपेन्द्र कौर औलख, आर.मीनाक्षी सुन्दरम, प्रभारी सचिव बी0एस0 मनराल, निदेशक अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्यान सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/अधिकारी तथा आई0एच0डी0 संस्थान के विशेषज्ञ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Comment