Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



मासूम की गला घोंटकर हत्या के बाद शव के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म के चैकीदार ने छह साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। दिल दहला देने वाली इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चैकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
शनिवार को हरिद्वार कोतवाली परिसर में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिला बिजनौर का एक परिवार 21 अप्रैल को श्यामपुर स्थित मुर्गी फार्म में दिहाड़ी मजदूरी के लिए आया था। दंपति की छह साल की बेटी शुक्रवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। पिता को पता चला कि उसकी बेटी को मुर्गी फार्म का चैकीदार सोनू सानी निवासी बिजनौर अपने साथ ले गया है। शाम को फार्म पहुंचे चैकीदार से पिता ने मासूम के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। रात को पुलिस ने मासूम की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मुर्गी फार्म से कुछ ही दूरी पर जंगल में मासूम का खून से लथपथ शव परिजनों को दिखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शक के आधार पर पुलिस ने शनिवार को ही चैकीदार को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने संदेह के घेरे में आए सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूला कर लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह मासूम को अपने साथ जंगल में ले गया था। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन उसके चीखने चिल्लाने पर गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से मासूम के कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।

Leave A Comment