Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



मुख्यमंत्री का चाय बागान में स्मार्ट सिटी की नो एंट्री का एलान

harish-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सचिव आवास व उपाध्यक्ष एमडीडीए आर. मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों के अनुरूप भूमि के लिए देहरादून में चाय बागान के अतिरिक्त अन्य सम्भावनाओं को भी देख लिया जाए। स्मार्ट सिटी के लिए भूमि की आवश्यकता को 300 एकड़ तक सीमित करने का प्रयास किया जाए। यदि भूमि को 300 एकड़ तक किया जाना सम्भव नहीं हो तो स्मार्ट सिटी के प्रश्न पर निर्णय लेने के लिए वर्ष 2017 में बनने वाली सरकार पर छोड़ दिया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव आवास को यह भी निर्देश दिए कि चाय बागान को लेकर पर्यावरण व अन्य कारणों से जो भी शंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, उनको दूर किया जाए। चाय बागान में ग्रीन कवर को बनाए रखा जाए और वहां काम करने वाले मजदूरों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बीजापुर में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनभावनाओं व संवेदनाओं का पूरा सम्मान करती है। स्मार्ट सिटी को लेकर लोगों की जो भी शंकाएं हैं उन्हें प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। इस सम्बंध में जो भी सवाल उठाये जा रहे है उनका हमने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भाजपा के मित्र बताएं कि उन्हें देहरादून में स्मार्ट सिटी चाहिए या नहीं। स्मार्ट सिटी का कन्सेंप्ट केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है और प्रदेश हित में हमने इसे स्वीकार किया है। परंतु लगता है उत्तराखंड भाजपा के मित्रों को स्मार्ट सिटी का कन्सेंप्ट पसंद नहीं है। यदि ऐसा है तो वे साफ साफ कह दें कि उन्हें देहरादून में स्मार्ट सिटी नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि देहरादून के साथ ही उत्तराखंड का ग्रीन कवर बढ़ाया जाए। हमारा दायित्व है कि भावी पीढ़ी को हम बेहतर, स्वस्थ व स्वच्छ उत्तराखंड दें।

Leave A Comment