Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मुख्यमंत्री की जड़ीबूटी उत्पादन पर कार्य करने की अपील

harish-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए पूरे देश में सबसे अधिक धनराशि उत्तराखण्ड राज्य व्यय कर रहा हैं ताकि गांव की तस्वीर बदली जाय। इस हेतु मिशनमूड में कार्य करें विकास कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आर्थिक रूप से परिवर्तन एवं मजबूती लाने हेतु सरकार द्वारा परम्परागत खेती को बढ़ावा दिये जाने के साथ ही किसानों को फाफर, मडुवा, दुग्ध उत्पादन आदि में प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है। उन्होंने महिला स्वंय सहायता समूह को और अधिक सक्रिय करते हुए जड़ीबूटी उत्पादन पर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में तिमोर का वृक्षारोपण भी कराया जायेगा ताकि काश्तकारों को इसका भी लाभ मिल सकें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विकास तथा जनता के जीवनस्तर में सुधार लाने हेतु जनहित में अनेक निर्णय लिये जा रहे है जिनका क्रियान्व्यन भी तेजी से किया जा रहा है। मंगलवार को तहसील धारचूला के स्टेडियम मैंदान में क्षेत्र के विकास हेतु स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् आयोजित जनसमस्या शिविर में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र धारचूला के विकास हेतु एक साथ 13 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। इन सड़कों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो इस हेतु वे स्वंय समय-समय पर स्वंय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे उन्होंने कहा कि हम सड़कों के निर्माण कार्यो में अभी पीछे हैं इन सड़कों के निर्माण हेतु तत्परता से कार्य कराया जा रहा है।

Leave A Comment