Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र करेंगे राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन का शुभारंभ

prsi doon

देहरादून। देहरादून में पहली बार तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनसंपर्क समेलन का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उदघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत उदघाटन सत्र में एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव भी अपने विचार व्यक्त करेंगें। आयोजन का समापन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा भी विभिन्न विषयों विचार व्यक्त किये जायेंगे। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल ने बताया कि पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर 8 से 10 दिसम्बर के बीच तीन दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन कर रहा है। कांफ्रेंस की थीम हिमालय से गंगा रू राष्ट्र का गौरव’ पब्लिक रिलेशन के प्रभाव से चुनौतियों को अवसर में बदलना है। इसी दौरान जनसंपर्क के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न वर्गों में पुरस्कारों के वितरण भी किये जाऐंगे। कार्यक्रम होटल पैसिफिक, सुभाष रोड, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। विमल डबराल ने बताया कि पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया एक राष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 1958 में हुई। संगठन का उद्देश्य जनसंपर्क और संचार से आमजन के बीच मजबूत सहयोगी संबंध स्थापित करना व लक्ष्य प्राप्ति के लिए बनाई जाने वाली रणनीति को बढ़ावा देना है। पूरे देश मे संगठन के 25 चैप्टर के साथ 4 हजार से ज्यादा सदस्य जुड़े हुए हैं। यह संगठन के तरह के जनोपयोगी कार्यक्रमों को बढ़ावा देता है जिनमें मीडिया पारदर्शिता, राष्ट्रीय एकता, आतंकरोधी अभियान, मूल्य आधारित राजनैतिक संचार, सूचना का अधिकार, सबका साथ सबका विकास, स्वच्छ भारत मिशन व कैंसर के खिलाफ जागरूकता अभियान प्रमुख हैं। इस बार होने वाली कांफ्रेंस में गंगा और हिमालय के महत्व पर चर्चा की जाएगी। देश का एक वर्ग धार्मिक, आध्यात्मिक, भावात्मक, पर्यावरणीय व आर्थिक रूप से गंगा व हिमालय पर निर्भर है। यह कांफ्रेंस पब्लिक रिलेशन, संचार, मार्केटिंग आईटी और कॉरपोरेट सेक्टर के उन प्रोफेशनल्स, छात्रों के लिए शानदार अवसर है जो कि इस क्षेत्र की समस्याओं, अवसरों और नेटवर्क को लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं। कांफ्रेंस में कम्युनिकेशन व पीआर प्रैक्टिशनर, मैनेजमेंट व मीडिया सलाहकार, केंद्र व राज्य के अधिकारी, एकेडमिक्स, एनजीओ, पीआर व मीडिया के छात्र, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स, पत्रकार व विज्ञापन विशेषज्ञ व विकास संचार प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे।

Leave A Comment