Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र 209 करोड़ के विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

पिथौरागढ़ | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण पर पंहुचे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा 209 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपये की लागत की 34 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 119 करोड़ 77 लाख 43 हजार की कुल 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 3 लाख, 97 हजार रुपये की कुल 26 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण माह का शुभारम्भ कर अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने हेतु ऊर्जा (विभिन्न खाद्यान्न सामग्री का मिश्रण) का वितरण किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बालिका शिक्षा प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए

सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को धनराशि

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हाईस्कूल तथा इंटर मीडिएट में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को 10-10 हजार धनराशि वितरित की गई साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले की वनराजी जाति की प्रथम बालिका जानकी पुत्री हयात सिंह निवासी कूटा चोरानी जिनके द्वारा इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक की कक्षा में प्रवेश लिया गया है उन्हें भी 5 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विद्यालयों में संचालित एनीमिया जांच कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। जिले के भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य मात्र शत प्रतिशत धनराशि व्यय करने का न होकर मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि, व्यय धनराशि का शत प्रतिशत लाभ जनता को मिले और धनराशि का सही सदुपयोग हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के तहत गुणवत्ता युक्त कार्य करते हुए निर्धारित समय से पूर्व विकास कार्यों को पूर्ण कराएं, ताकि जनता को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ जिले में जल संचय अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर कार्य किए जाने पर जिलाधिकारी एवं जिले की टीम को बधाई दी। उन्होंने जनपद में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने के अतिरिक्त स्वरोजगार मुहैय्या कराए जाने हेतु वर्तमान में संचालित कुल 6 ग्रोथ सेंटरों को और अधिक बढ़ाए जाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक की पूर्ण रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जो अभियान माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है उसे शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु जनसामान्य का इसमें सहयोग लिया जाय। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्लास्टिक पर पूर्ण रोकथाम हेतु लगातार सख्ती से कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की आय बढ़ाने हेतु प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ जनपद में कलस्टर के रूप में इसका उत्पादन कराए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहॉ के तिमूर की भी अत्यधिक मांग है इसे भी बढ़ाया जाय, ताकि अधिक से अधिक किसानों की आय का साधन तिमूर बन सके। उन्होंने जिले में खेल गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा दिए जाने के क्षेत्र में भी कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय के निकट निर्माणाधीन थरकोट झील के निर्माण कार्य के संबंध में कहा कि शीघ्र की स्थानीय काश्तकारों की भूमि के मुआवजे की धनराशि वितरित करें, अतिरिक्त जो भी धनराशि की आवश्यकता है वह शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि थरकोट झील का निर्माण दिसंबर 2020 में पूर्ण करने हेतु तेजी से दो-दो चरणों (दोनों सिफ्टों) में कार्य कराया जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्वक समय पर पूर्ण कर लिये जाय। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के जो भी प्रकरण जनपद में हों उनमें जनपद स्तर पर कार्यवाही पूर्ण करते हुए शासन को भेजा जाय। बैठक में चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय तथा नर्सिंग कॉलेज के निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि बेस चिकित्सालय में लगभग 50 तथा नर्सिंग कॉलेज में 80 फीसदी कार्य हो गया है, कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिला चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग रखी गई। बैठक में विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल द्वारा शक्तिपुर-बगना, जौलजीबी-झूलाघाट मोटर मार्ग व गरखा पेयजल योजना समेत विभिन्न योजनाओं तथा विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला द्वारा बेलपट्टी व बासुकीनाग पेयजल योजना समेत अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के निर्माण से सम्बंधित बात रखी गई। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल विकास निगम केदार जोशी द्वारा बड़ाबे-धारी-क्वारब मोटर मार्ग निर्माण, पिथौरागढ़ गोरख किला में संग्रहालय खोले जाने समेत विभिन्न मामले मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वन्दना द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं, विकास कार्यों, नूतन अभिनव प्रयास तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।इस दौरान परियोजना प्रबधक एकीकृत आजीविका परियोजना कुलदीप बिष्ट द्वारा योजनांतर्गत जिले के तीन विकास खण्डों में आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

Leave A Comment