Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने जनता को दिया 20 करोड का दीपावली सौगात

uk-cm

 

देहरादून | दीपावली के पावन मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने महानगर हल्द्वानीवासियों को दीपावली की सौगात के तौर पर महानगर क्षेत्र के अन्तर्गत होने वाले 20 करोड 13 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होने चित्रशिला घाट मे 2.50 करोड की लागत से बनने वाले आधुनिकतम विद्युत शवदाह गृह निर्माण, सुशीला तिवारी चिकित्सालय के पास सडक चौराहे एवं पार्किग, जेल रोड व पनचक्की चौराहे पर म्यूजिकल फब्बारों की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा 2 करोड 13 लाख की लागत के लोकापर्ण किये। जिसके तहत 63 व्यक्तियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रैन बसेरा लागत 102.65 लाख, 62 व्यक्तियो के लिए एपीजे अब्दुल कलाम आजाद रैन बसेरा लागत 48.63 लाख तथा तिकोनिया चैराहे पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय की नवनिर्मित मूर्ति स्थापना एवं चैराहे का विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 61 लाख का लोकापर्ण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 18 करोड 88 लाख की विभिन्न सीवरेज एवं पेयजल योजनाओ का शिलान्यास किया गया। जिसमें हल्द्वानी आवास विकास, सुभाष नगर, डिग्री कालेज एवं महिला डिग्री कालेज पेयजल योजना कुल लागत 14.83 करोड के अलावा हल्द्वानी काठगोदाम सीवरेज योजना पार्ट-1 कुल लागत 2.81 करोड तथा हल्द्वानी काठगोदाम सीवरेज योजना पार्ट-2 कुल लागत 1.24 करोड का शिलान्यास भी किया। पंडित दीनदयाल चैराहे पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाये देते हुये कहा कि विकास की रोशनी हर व्यक्ति के दरवाजे तक पहुचाना हमार नैतिक दायित्व है। नगरों, महानगरो के साथ ही गांव-गांव तक विकास पहुचाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तत्परता से कार्यरत है। विकास कार्यो को धरातल तक पहुचाने के लिए भारत सरकार की ओर से भी भरपूर आर्थिक मदद दी जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों द्वारा समय-समय पर प्रदेश मे आकर विकास कार्यो का जायजा लिया जाता है और प्रदेश सरकार को बेहतर कार्य करने के लिए मार्ग दर्शन भी दिया जाता है। उन्होने कहा कि हम भ्रष्टचार मुक्त शासन देने के लिए संकल्पित है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने से धन की बर्बादी रूकेगी और यह पैसा विकास कार्यो में लगेगा। उन्होने कहा युद्व में शहीद सैनिकों के आश्रितो को राजकीय सेवा में लिया जायेगा, साथ ही 2.50 लाख से कम वार्षिक आमदनी वाले परिवारो को निशुल्क गैस संयोजन के साथ ही राज्य में एक लाख चालीस हजार बेघर परिवारो को आवास दिया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रदेश के 156 थानो को सुदृढ करने के लिए पहली बार 3 करोड की धनराशि दी गई है। आगामी जनवरी मेे सीपैट संस्थान की स्थापना एवं आगामी एक वर्ष में निफ्ट संस्थान प्रारम्भ किया जायेगा। मेयर डा0जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने कहा कि अमृत योजना के अन्तर्गत तीन योजनाओं के लिए 25.5 करोड, सीवरेज एवं सेप्टेज की 6 योजनाओं के लिए 54.88 करोड, हरित स्थल एवं पार्को के विकास की 5 योजनाओं के लिए 1.66 करोड कुल 14 योजनाओं के लिए 82.04 करोड की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। यह कार्य जल्द ही महानगर क्षेत्र की धरातल पर आएगा । कार्यक्रम में विधायक बशीधर भगत, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के अलावा बडी संख्या मे गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Leave A Comment