Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



मुख्यमंत्री ने जनता की सुनी फरियाद

uk

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सीएम आवास, न्यू कैंट रोड़ स्थित जनता दर्शन हॉल में सैंकड़ों की संख्या में आए लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना। मौके पर ही बहुत सी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में शासन के अधिकारी, देहरादून के जिलाधिकारी, एसएसपी व वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आज का जनता दर्शन कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। प्रत्येक फरियादी की शिकायत व समस्या को रजिस्टर में दर्ज किया गया। इसके बाद एक-एक व्यक्ति को बुलाया गया जिन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री रावत ने इत्मीनान से हर व्यक्ति की बात को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। किसी की पेयजल आपूर्ति की समस्या थी तो किसी की अपने गांव, मोहल्लों में मार्ग निर्माण की मांग थी। लोक निर्माण विभाग में मेट बेलदारों की पुनर्नियुक्ति, स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण, बेकलॉग की भर्ती, भू-अभिलेख में नाम दर्ज करवाने, समय पर वेतन न मिलने, विद्युत की झूलती लाईनों को ठीक करवाने, सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने, आदि दर्जनों मामले मुख्यमंत्री के समक्ष जनसाधारण द्वारा रखे गए। मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाजिब समस्याओं को समयबद्धता से हल किया जाए और संबंधित को अवगत भी कराया जाए।

Leave A Comment