Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम

रनर-अप श्रेणी में नेहा महारा और प्रकाश राणा प्रथम रनर-अप घोषित हुए

देहरादून |  मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2026 का ग्रैंड फिनाले देहरादून के होटल रेजेंटा में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें राज्यभर से प्रतिभागियों और दर्शकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को माया देवी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा हिमालयन बज ने धर्मा क्रिएशन के सहयोग से आयोजित किया। तरुषी डोभाल को मिस उत्तराखंड 2026 का ताज पहनाया गया, जबकि हर्ष चौधरी ने मिस्टर उत्तराखंड 2026 का खिताब अपने नाम किया और शाम के शीर्ष प्रतिभागी बनकर उभरे। वहीं वंशिता कांडपाल और लोकपाल पोखरियाल को क्रमश, मिस उत्तराखंड मॉडल ऑफ द ईयर और मिस्टर उत्तराखंड मॉडल ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। रनर-अप श्रेणी में नेहा महारा और प्रकाश राणा प्रथम रनर-अप घोषित हुए, जबकि शिवम भट्ट और लता कोरंगा ने द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें देहरादून और हल्द्वानी में आयोजित ऑडिशन के माध्यम से 36 फाइनलिस्ट चुने गए। प्रतिभागियों ने प्रोफेशनल ग्रूमिंग सेशंस में भाग लिया और विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट्स के जरिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कई सब-टाइटल्स और पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
निर्णायक मंडल में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं, जिनमें क्षितिज डोभाल (संस्थापक, उनहु), तुषार शाही (मिस्टर उत्तराखंड 2026), राहुल गुप्ता (संस्थापक, वास्तुकार एसोसिएट्स ), सीमा कश्यप और लावण्या आहूजा (संस्थापक, फ्रॉन्ट्रो कुटूर ), साथ ही रेस्टोरेंट व्यवसायी अनीशा विरमानी और अनिरुद्ध रैथवान (संस्थापक, आर होटल्स ) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान माया देवी यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष डॉ. त्रिप्ती जुयाल सेमवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्थान की भविष्य की योजनाओं और ऐसे मंचों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
यह संस्करण हिमालयन बज़ द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का 10वां संस्करण था, जिसने राज्य में प्रतिभा, फैशन और युवा सशक्तिकरण के एक दशक का जश्न मनाया।

Leave A Comment