Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मुख्यमंत्री ने विकासनगर में किया विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास

विकासनगर /देहरादून |मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 100 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकासनगर-हर्बटपुर में सीवर लाईन व सफाई की योजना बनाई जायेगी। छोटा पत्थर, यमुना नहर से कुमेट तक लिफ्ट सींचाई योजना पूर्ण की जायेगी। विकासनगर से कुन्माड़ी एन एच मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जिन योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया उनमें नाबार्ड के अन्तर्गत विकासखण्ड विकासनगर के ग्राम पपडियान, तौलीभूड लांघा, ग्राम पुष्टा के लोअर पीपलसार एवं अपर रूद्रपुर ग्रामों के स्प्रिंकलर आधारित 1611.88 लाख लागत की लिफ्ट सिंचाई योजना, नाबार्ड के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासनगर विकासखण्ड में 1155.06 लाख लागत की कटापत्थर नहर का जीर्णोंद्धार एवं लाईनिंग की योजना, नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासनगर विकासखण्ड में 179.40 लाख लागत की क्षतिग्रस्त बंड़वा नहर के पुनर्निर्माण की योजना, राज्य सैक्टर के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासनगर विकासखण्ड में 72.59 लाख लागत की टी-स्टेट से विकासनगर तहसील के मध्य उदियाबाग नाले से जल निकासी की योजना का शिलान्यास तथा नाबार्ड मद के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासनगर विकासखण्ड में 622.82 लाख लागत की ढकरानी नहर बाईपास मार्ग के सुदृढ़ीकरण की योजना का लोकार्पण शामिल हैं।

विकासनगर-हर्बटपुर में बनायी जायेगी सीवर लाईन व सफाई की योजना

मुख्यमंत्री द्वारा इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अन्तर्गत विकासनगर क्षेत्र में जिन मोटर मार्गों का शिलान्यास किया गया उनमें नगरपालिका हर्बटपुर के वार्ड नं0 2 में (आदर्श विहार के आन्तरिक) मार्ग का पुनः निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य ( लागत 149.18 लाख)। जीवनगढ़ में कैनाल रोड से सांई मन्दिर तक मार्ग निर्माण तथा एन.एच. 507 से गौरी शंकर मंदिर होते हुए जकारिया मस्जिद तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य। (लागत 44.39 लाख)। विकास नगर डाक पत्थर रोड से नवाबगढ़ होते हुए शक्ति नहर तक एवं जकारिया मस्जिद के आगे से वाल्मिकी मंदिर डाकपत्थर मार्ग तक लिंक मार्ग तथा शक्ति नहर बाईपास से चन्द्र मोहन के घर तक मार्ग के सृदृढ़ीकरण का कार्य। (लागत 154.37 लाख)। बरोटीवाला अम्बाड़ी मार्ग का कार्य (लागत 258.63 लाख)। ग्राम पंचायत लम्बरपुर में जामनखाता मुख्य मार्ग से खेड़ा बाबा एवं प्रताप चन्द की गौशाला तक सम्पर्क मार्ग एवं ग्राम पंचायत बालूवाला में लांघा मार्ग से प्राईमरी स्कूल तक सम्पर्क मार्ग व लांघा मार्ग से रफीक व लियाकत आदि के घर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। (लागत 124.60 लाख)। ग्रामसभा बाड़वाला से राजस्व ग्राम राजावाला तक सम्पर्क मार्ग एवं केदारावाला चौक से शहीद के घर तक तथा केदारावाला चौक से बस स्टैण्ड तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण)। (लम्बाई 2.914 किमी लागत 196.95 लाख)। बरोटीवाला विकासनगर मार्ग के कि.मी. 4.00 से उदयाबाग तक एवं वार्ड नं 2 में मुख्य से शिव मंदिर तथा आशाराम पैन्यूली आदि के घर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण (लागत 189.41 लाख)शामिल हैं।

विकासनगर से कुन्माड़ी एन एच मार्ग का किया जायेगा सुदृढ़ीकरण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रदेश के विकास के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों से सुझाव लेकर सरकार कार्य कर रही है। अभी रानीपोखरी में 22वीं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया। डोईवाला में सीपैट की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहां पढ़ने वाले बच्चों को सौ फीसदी प्लेसमेंट मिलेगा। पिछले दिनों मोदी जी ने वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किच्छा व लालढांग में दो नए मॉडल डिग्री कॉलेजों व पौड़ी के पैठाणी में प्रदेश के पहले वोकेशनल कॉलेज का शिलान्यास किया है। इन संस्थानों के लिए बजट भी स्वीकृत किया जा चुका है। ये तमाम कोशिशें प्रदेश के लिए न केवल रोजगारपरक शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। बल्कि उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने में भी मददगार होंगी। पिछले दिनों प्रधानमंत्री जी ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की शुरुआत की है। जिससे प्रदेश के लगभग 55 हजार युवा रोजगार से जुड़ सकेंगे। उत्तराखण्ड में जल्द ही साइंस सिटी बनाई जायेगी। साइंस सिटी बनाने के लिए केन्द्र से स्वीकृति मिल चुकी है। साइंस सिटी के लिए सुद्धोवाला में 26 एकड भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इससे बच्चो को विज्ञान के आधुनिक तौर-तरीको की जानकारी के साथ ही अन्वेषण करने का मौका मिलेगा।

Leave A Comment