Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मुख्यमंत्री ने सैनिकों को समर्पित की रेडियो देहरादून 91.2 MHZ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को बीजापुर अतिथि गृह में सैनिकों को समर्पित रेडियो देहरादून 91.2 MHZ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है, सैनिकों को समर्पित रेडियो देहरादून के शुभारंभ से सेवानिवृत्त व सेवारत सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस आदि के जवानो को सम्मान प्राप्त होने के साथ ही युवाओं को भी अपनी सैन्य परंपरा की बेहतर जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है उनके मन में किसी भी घटना का गहरा असर होता है, इससे शौर्य, साहस की हमारी सैन्य परंपरा की जानकारी भी युवाओं को प्राप्त होगी तथा वे देश के बेहतर भविष्य में अपना योगदान दे सकेंगे।

शहीदों की शौर्य गाथाओं एवं सैन्य परम्पराओं की आवाज बनेगा रेडियो देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रेडियो शुरू कर इसकी शुरूआत की तथा इस पहल की सराहना की, उन्होंने कहा कि इस माध्यम से प्रसारित होने वाले जन जागरूकता के कार्यक्रम आम जनता से जुड़ने में भी मददगार होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेडियो देहरादून शहीदों की शौर्य गाथाओं एवं सैन्य परम्पराओं की भी आवाज बनेगा। इस अवसर पर पद्मश्री बसन्ती बिष्ट, पूर्व सांसद तरूण विजय, प्रमुख वन संरक्षक जयराम, सेवानिवृत जनरल कौशिक, आकाशवाणी के पूर्व सम्पादक विभूति भूषण भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरे और भी ……

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को गुरूद्वारा दुःख निवारण साहिब, नेहरू कालोनी में आयोजित शहीदों को नमन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमे अपने वीर जवानो की शहादत पर गर्व है, शहीदों के परिजनो के दुःख के साथ पूरा समाज खड़ा है। हम उनके दुःखो को भुला तो नही सकते हैं लेकिन उनके कष्टों को अवश्य बांट सकते हैं। दुःख हो या कष्ट बांटने से कम हो जाते हैं। हम सबका दायित्व है कि हम उनके परिवार का हिस्सा बन कर रहें। उन्होंने गुरूद्वारा समिति का इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शहीदों को सम्मान देने के लिए ऐसे प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि 1989 से कश्मीर में आंतकवाद का बढ़ना शुरू हुआ। लाखों कश्मीरी पंड़ितो को वहां से पलायन करना पड़ा। हमारे वीर सैनिक इस आतंकवाद का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। कश्मीर में जो हालात है, इसे वहा रहने वाले तथा हमारे वीर जवान जानते हैं। कश्मीर आज भी सलामत है तथा भारत का मजबूत हिस्सा है तो हमारे सैनिकों के बल पर कोई भी ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती है। हम सब चाहते हैं कि कश्मीर से आतंकवाद समाप्त हो। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट, शहीद मेजर विभु ढ़ोडियाल, शहीद मोहन लाल रतूड़ी तथा शहीद विजय राणा को भी नमन किया तथा शहीदों को राज्य सरकार की ओर से यथा संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग तथा पूर्व सैन्य अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment