Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाक़ात

uk

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार राधामोहन सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री रावत ने कृषि मंत्री सिंह को राज्य में कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कलस्टर आधारित कृषि से सम्बन्धित रू0 71470.00 लाख (सात सौ चैदह करोड़ सत्तर लाख रूपये मात्र) की 7 वर्षीय वाह्य सहायतित (विश्व बैंक पोषित) परियोजना स्वीकृत करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेशवासियों का जीविकोपार्जन कृषि आधारित होने के बावजूद प्रदेश की 88 प्रतिशत कृषि असिंचित है। प्रदेश के लगभग 91 प्रतिशत कृषक सीमान्त एवं लघु श्रेणी के हैं। कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीक के प्रयोग में कमी के चलते कृषि उत्पादन में आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में कलस्टर आधारित योजनाएं तैयार की गयी हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय फसलों के बीजों का उत्पादन, जैविक कृषि, कृषि यंत्रीकरण, नमी संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं का विकास, विपणन, पोस्ट हार्वेस्ट, तकनीकी, स्किल डेवेलपमेंट आदि को सम्मिलित करते हुए 400 कलस्टरों (100 हेक्टेयर प्रति कलस्टर) के लिये रू0 71470.00 लाख की परियोजना का प्रदेश के वित एवं नियोजन (ई0ए0पी0) विभाग द्वारा विधिवत् परीक्षण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री रावत ने कृषि मंत्री सिंह से प्रदेश के विकास हेतु उक्त परियोजना स्वीकृत करने के संबंध में अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रावत ने कृषि मंत्री सिंह को अवगत कराया कि राज्य को वर्ष 2013 में भीषण दैवीय आपदा का सामना करना पड़ा था। साथ ही लगातार हर वर्ष सूखा, बैमौसमी वर्षा, ओलावृष्टि इत्यादि से कृषि एवं औद्यानिक फसलों(विशेषकर सेब एवं अन्य शीतोष्ण फलों) को अत्यधिक नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री रावत ने केन्द्रीय मंत्री से जम्मू कश्मीर की भांति उत्तराखण्ड राज्य को भी सेब एवं अन्य शीतोष्ण फलों को आपदा से हुई क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 500 करोड़ रूपये की विशेष सहायता राशि स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया है।

Leave A Comment