Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मुख्यमंत्री हरीश रावत का फेसबुक व ट्वीटर पर लाईव संवाद

fb-twt

मुख्यमंत्री हरीश रावत का सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। वे अपने फेसबुक व ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से आॅनलाईन लोगों से रूबरू हुए। उनके लाईव आते ही बड़ी संख्या में लोगों ने कमैंट करने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री ने भी इत्मीनान से लोगों के कमेंट व पोस्ट पढ़े और उनके जवाब देकर लोगों को संतुष्ट करने का भी प्रयास किया। मुख्यमंत्री के अकाउंट पर सैंकडों फेसबुक यूजर ने कमेंट व इनबाक्स मैसेज द्वारा अपने सुझाव, शिकायतें व समस्याओं की जानकारी दी। बागेश्वर से नवीन आर्या ने अपने क्षेत्र की सड़क की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिसपर उन्होने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिख समस्या हल करनेे का आश्वासन दिया। लैंसडौन, पौड़ी गढ़वाल निवासी विक्की रावत ने ताड़केश्वर महादेव मंदिर को धाम की तर्ज पर विकसित करने, सड़क के चैड़ीकरण सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं में अपने सुझाव दिये जिस पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि आपका सुझाव बहुत अच्छा लगा हम इस पर काम करेंगे। पौड़ी निवासी अनुकेत दनशोई ने अपने क्षेत्र में पाईप लाईन की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी जिस पर उन्होने समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। रूद्रप्रयाग निवासी अनिल रावत ने लैंको कम्पनी में पुनः नियुक्ति सम्बंधी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिसपर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को समस्या हल हेतु आवश्यक निर्देश दिये। प्रदेश में कई युवाओं ने एलटी रिजल्ट में हो रही देरी से मुख्यमंत्री श्री रावत को अवगत कराया इस विषय पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि एलटी का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की दिशा में शासकीय आदेश जारी कर दिये गये है अभी कुछ दिन पूर्व ही एलटी के विषय में एक उच्च स्तरिय बैठक में इस विषय में निर्णय लिये गये है। देहरादून निवासी जय देव सिंह रावत, दिल्ली निवासी महेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगो ने उन्नति प्रोजेक्ट शुरू न होने से हो रही समस्या मुख्यमंत्री को बताई जिस पर उन्होने कहा कि शीघ्र ही यह प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जायेगा। मसूरी निवासी शीशराम बडौनी ने पहाड़ो में शिक्षा की समस्या रखी जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है तथा हम पूरी कोशिश कर रहे है विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में। नरेन्द्र सिंह ने पहाड़ो के बंजर खेतो में पेड़ लगाने व बेचने एवं ट्रान्सपोर्ट में सरकार के सहयोग से पलायन को रोकने के अपने सुझाव से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने सही समस्या उठाई है इस ओर हमारा प्रयास जारी है जिस हेतु राज्य सरकार ने वृक्ष लगाने पर बोनस योजना शुरूआत की है, निजी खेत में उगे वृक्ष के निकासी के नियम सरल किये जा रहे है। इनके अलावा और भी सैंकड़ों लोगों के सुझाव, शिकायतें आई जिनमें बहुतों को मुख्यमंत्री रावत ने व्यक्तिगत रूप से जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को रिकार्ड रखने के निर्देश संबंधित अधिकािरयों को दिए।

Leave A Comment