Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनाथ बच्चों और आम आदमी के साथ मनायी दीपावली

cm

बाल निकेतन केदारपुरम के बच्चों की दीपावली इस वर्ष कुछ खास रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस बार दीपावली अनाथ बच्चों, समाज के वंचित वर्ग और आम आदमी के साथ मनायी। मुख्यमंत्री अपने दो वाहनों के साथ बाल निकेतन केदारपुरम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह शहर का भ्रमण किया। बिना किसी यातायात को बाधित किये व आम शहरवासी की तरह धर्मपुर के बाजार में रूके और वहां दुकानों से खील बतासे, पटाखे, चाकलेट, फल, मोमबत्ती आदि खरीदी। जिसका मुख्यमंत्री ने भुगतान भी स्वयं किया। मुख्यमंत्री ये सब सामान लेकर बाल निकेतन पहुंचे। यहां रह रहे बच्चों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को प्यार और दुलार करे उन्हें दीपावली के मिठाई दी। छोटे बच्चों को केक काटकर खिलाया। मुख्यमंत्री अपने साथ जो चाॅकलेट लेकर गये थे, वो उन्होंने बच्चों को बांटी। मुख्यमंत्री ने कुछ समय बच्चों के बीच भी गुजारा। बच्चों से बातचीत के दौरान पूछा कि उन्हें क्या-क्या पसंद है। बच्चों ने मुख्यमंत्री को गाना गाकर भी सुनाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित सचिव समाज कल्याण भूपिन्द्र कौर औलख को निर्देश दिये कि यहां रहे रहे बच्चों के लिए व्यावसायिक गतिविधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जाय। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो, जो आगे चलकर आजीविका के साधन बन सके। कुछ लड़कियों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाय। मुख्यमंत्री ने बाल निकेतन के बच्चों के खेलने के लिए एक खेल मैदान भी विकसित करने के निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री नारी निकेतन पहुंचे, जहां पर उन्होंने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे पेपर प्लेट व अगरबत्ती देखी। सीएम ने सचिव समाज कल्याण को निर्देश दिये कि इस कार्य को और कुशलता पूर्वक किया जाय। यहां से बनने वाले उत्पादों के लिए बाजार की व्यवस्था भी की जाय। मुख्यमंत्री ने नारी निकेतन में रह रही अन्य महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें दीपावली की मिठाई, फल आदि वितरित किये। यहां पर सीएम के समक्ष नारी निकेतन में रह रही महिलाओं व बालिकाओं ने भजन गाकर सुनाये। साथ योगा भी करके दिखाया।

Leave A Comment