Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने रिस्पना पुनर्जीवन पर की बैठक

uk

देहरादून | रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए विशेषज्ञ और इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की एक समिति बनाई जाएगी। अगले 10 दिनों में इको टास्क फोर्स एफआरआई, एनआईएच (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी), एमडीडीए, जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, जल संस्थान और विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाएगा। इस बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में संबंधित विभागों, विशेषज्ञों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण कार्य को जन सहभागिता से चलाया जाए। मीडिया, स्कूल, धार्मिक और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। एक ही दिन में एक करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि रिस्पना नदी के पुनर्जीवन की कार्य योजना लागू करने के पहले नगर निगम सफाई अभियान चलाएं। एमडीडीए नदी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्य पर प्रभावी रोक लगायें। परमार्थ आश्रम के स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि पहले ग्रैंड और ग्राउंड प्लान बनाया जाए। रिस्पना नदी के सूखने से स्वास्थ्य और बाढ़ की हानियों को लोगों को बताया जाए। नदी की गाद को साफ करने के बाद फल, फूल, जड़ वाले अलग-अलग तरह के पौधों को लगाया जाए। ईको टास्क फोर्स के कर्नल एच.आर.एस.राना ने जीरो डिस्चार्ज पालिसी, जीरो गारबेज डम्पिंग, चेक डैम, मछली पालन और जन जागरूकता की जरूरत बताई। मैड संस्था के अभिजय नेगी ने एनआईएच रूड़की के अध्ययन और जीआरसी विलियम्स के विचारों से अवगत कराया। उन्होंने इस अभियान में सरकार को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। एनआईएच के वैज्ञानिक डॉ.आर.पी.पांडे ने भूमि जल प्रबंधन के विकास और हस्तक्षेप का प्रस्तुतीकरण किया। बताया कि इसके लिए डीपीआर बनाई जाए और योजना लागू करने के बाद मूल्यांकन किया जाए। एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने वेबकास द्वारा नदी पुनर्जीवन के बारे में किए गए अध्ययन की जानकारी दी। वन संरक्षक शिवालिक मीनाक्षी जोशी ने वन विभाग द्वारा किए गए अध्ययन के बारे में बताया। बैठक में प्रमुख सचिव सिचाई आनंदवर्धन, सचिव वन अरविंद सिंह हयांकी, ले.कर्नल योगेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Leave A Comment