Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



मेट्रो सेवा के लिए सर्वे कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाए : हरीश रावत

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निर्देश दिये है कि हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून के मध्य संचालित होने वाली मेट्रो सेवा के लिए सर्वे कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाए। इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा किया जाय। सर्वे कार्य शीघ्र पूरा हो, इसके लिए अन्य संबंधित विभागों से समन्वय किया जाय। उन्होंने कहा कि एन.एच. के साथ वार्ता कर मैट्रो लाइन के लिए डी0पी.0आर.0 शीघ्र तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि मैट्रो लाइन के सर्वे के समय सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाय। मुख्यमंत्री रावत ने विगत दिवस बीजापुर अतिथि गृह में एम.डी.डी.ए. व उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिये कि देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार शहरों में यातायात दबाव काफी बढ़ गया है, जिसको देखते हुए वैकल्पिक यातायात साधनों पर विचार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा का सर्वे संबंधी कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाय। मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि कुमांऊ और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहरों का विकास किया जाय। इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, पौडी, नैनीताल, टिहरी जैसे शहरों का तेजी से विकास हो रहा है। इसको देखते हुए इन शहरों के आस-पास उप नगर विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैण और गरूड़बाज में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाय। इन शहरो को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि नये उप नगरीय शहरों का विकास ठोस कार्ययोजना के तहत किया जाय। इन शहरों में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सभी मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाय। बैठक में कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, उपाध्यक्ष एमडीडीए मीनाक्षी सुन्दरम आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment