Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



मेरी पत्नी को मेरे शव को मत छूने देना…

uk

देहरादून। हथेली पर इस तरह का संदेश लिखकर कि मां हम दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं, हमे साथ में जलाना वरना पूरे इलाके के लिए ठीक नहीं होगा एक प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया। उत्तरकाशी के नेटवाड़ इलाके से घर से भागे प्रेमी युगल ने त्यूणी के खूनीगाड़ जंगल में विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली। एक दूसरे का हाथ थामें युगल ने अपने अंतिम शब्द अपनी हथेली पर लिख दिए। युवक शादीशुदा था और अपनी हथेली पर लिखा कि मेरी पत्नी पूजा को मेरे शव को मत छूने देना। वहीं युवती ने संदेश में मां से माफी मांगी। साथ ही लिखा कि वे मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं और संदेश में युवती ने दोनों को साथ जलाने का अनुरोध भी किया। पहले से शादीशुदा 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी नेटवाड़ मोरीउत्तरकाशी का वहीं की रहने वाली 20 वर्षीय सोनम से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। परिजनों की मर्जी के खिलाफ दोनों घर से भागकर त्यूणी क्षेत्र के खूनीगाड़ आ गए, जहां पर दोनों ने साथ में मरने की कसम खाते हुए किसी विषाक्त का सेवन कर लिया। खूनीगाड जंगल में दोनों ने हाथ में हाथ डालकर दम तोड़ दिया। आज सुबह स्थानीय ग्रामीण जब खूनीगाड़ जंगल गए तो उन्होंने युवक युवती के शव पड़े होने की सूचना राजस्व पुलिस को दी। पुलिस ने जब दोनों शवों की शिनाख्त करायी तो उनकी शिनाख्त नेटवाड़ मोरी उत्तरकाशी निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave A Comment