Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



मेरी साख से जुड़ा है लोकसभा चुनाव: त्रिवेन्द्र

uk cm

देहरादून। चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि यूं तो हर चुनाव अहम होता है लेकिन वह सूबे के मुख्यमंत्री है इसलिए वर्तमान लोकसभा चुनाव उनकी भी साख के सवाल से जुड़ा हुआ है उनके सामने एक बार फिर राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटें जीतने की चुनौती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि इस चुनाव की शुरूआत कांग्रेस के 55 साल बनाम केन्द्र की मोदी सरकार के 55 महीने से हुई थी। लेकिन चलते चलते अब यह चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पहुंच चुका है। उनका मानना है कि देश की जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में उनकी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य में पिछली बार भाजपा ने भारी अंतर से सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी अब उनके सामने एक बार फिर से सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करने की चुनौती है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक कोई भी दल दोबारा सभी पांच सीटें जीत नहीं सका है। 2009 में कांग्रेस ने सभी पांच सीटें जीती थी। मुख्यमंत्री का कहना है कि लेकिन पांच सालों में केन्द्र की मोदी सरकार और दो साल में प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा जो विकास और जनहित के काम किये गये है जनता उस पर सहमति की मुहर लगायेगी। पौड़ी से मनीष खण्डूरी के चुनाव मैदान में उतरने और अब कांग्रेस के लिए खण्डूरी है जरूरी हो जाने के सवाल पर उनका कहना है कि बीसी खण्डूरी भाजपा और हमारे वरिष्ठ नेता है पार्टी उनका पूरा सम्मान करती है तथा वह आज भी भाजपा के साथ है अब अगर उनका बेटा कांग्रेस से चुनाव लड़ रहा है तो इसमें कोई ऐसी बात नहीं है। भाजपा को मनीष के चुनाव लडऩे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व के सामने कहीं भी नहीं टिकते है। कांग्रेस के पास नेतृत्व की कमी है उनका व्यवहारिक ज्ञान व व्यवहार भी छोटे स्तर का है। कभी वह पुलवामा पर सबूत मांगते है तो कभी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते है। पब्लिक भी उनकी बात को गम्भीरता से नहीं लेती है उनका कहना है कि उनके नीतिकार भी उन्हे अच्छी सलाह नहीं देते है ऐसे में कांग्रेस का क्या भविष्य हो सकता है। उन्होने कहा कि चुनाव एक चुनौती है लेकिन वह इस बार सभी पांच सीटें जीत कर दिखायेंगे व इसके लिए वह मेहनत कर रहे है।

Leave A Comment