Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मेरे ऊपर लगाये गये आरोप सौ प्रतिशत गलत : अनूप नौटियाल

AAP

देहरादून। इस्तीफा दिये जाने के बाद भी अपने आप को अभी भी आम आदमी पार्टी का हिस्सा बताते हुए अस्थायी कार्य कार्य समिति के पूर्व संयोजक रहे अनूप नौटियाल ने कहा कि पार्टी के कुछ तथाकथित पदाधिकारियों ने जो उन पर आरोप लगाये है वह पूरी तरह से तथ्यों से परे है जो सौ प्रतिशत बेबुनियाद है और वह हमेशा से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े है और आगे भी लड़ते रहेंगें, उनका कहना है कि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों रूबरू होते हुए अस्थायी कार्य कार्य समिति के पूर्व संयोजक रहे अनूप नौटियाल ने कहा कि पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर उन पर गंभीर आरोप लगाये है और वह इन आरोपों से आहत भी है। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल में 240 करोड़ के घोटाले को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है और इसे अंतिम चरण तक ले जाने का काम किया जायेगा और दोषियों को सजा दिलाने में अहम कार्य किया जायेगा। उनका कहना है कि इन पार्टी पदाधिकारियों ने उन पर व्यक्तिगत हमला बोला है और जिससे उन्हें कापफी पीड़ा हुई हैं। उनका कहना है कि यूपीसीएल में इस घोटाले को उजागर करने के लिए इस वर्ष 22 जून को ऊर्जा भवन पर विशाल धरने व प्रदर्शन से शुरूआत की गई और 27 जून को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नाम एक खुला पत्र भेजकर इस मामले में कार्यवाही किये जाने की मांग की गई और तीन जुलाई तक कार्यवाही करने का समय दिया गया कि कार्यवाही न होने पर सीबीआई कार्यालय में दस्तक दी जायेगी और इस मामले पर छह जुलाई को पार्टी के सह प्रभारी विवेक यादव के साथ ही इस मसले पर पत्रकार वार्ता की गई और इसके बाद आंदोलन किये गये लेकिन 17 जुलाई को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया और इसके बाद 22 जुलाई को सीबीआई के कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया और तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किये जाने एवं मामले की जांच का आग्रह किया गया है। उनका कहना है कि उन पर सुस्ती का आरोप व भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये और पार्टी को डैमेज करने का कार्य किया गया और एक जुलाई को यूपीसीएल के अनिल यादव, पी सी ध्यानी ,अजय अग्रवाल, हारून राशिद व मुकेश बडथ्वाल ने इस भ्रष्टाचार को लेकर अपनी फाइल दिखाने के लिए पार्टी के सह प्रभारी विवेक यादव के कहने पर ही वह यूपीसीएल के इन अधिकारियों से मिले और उन्होंने अपने कागज दिखाये, लेकिन उनके द्वारा उन्हें किसी भी प्राकर का प्रलोभन नहीं दिया गया है और इस घोटाले को लेकर अलग-अलग तिथियों में 240 करोड़ रूपये के खोले गये और कैग की रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा चाहे वह पार्टी में रहे या नहीं, लेकिन वह हर समय तैयार है। इस अवसर पर वार्ता में रणवीर चैधरी, भास्कर चुग, कमल देवराडी, पूजा भल्ला ,गुलिस्तां खान आदि मौजूद थे।

Leave A Comment