Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’’ योजना का शुभारम्भ

CHARDHAM

‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’’ योजना से लाभान्वित बुजुर्गों को वर्ष 2017 के बाद फिर से चारधाम व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’’ के तहत तीन बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों का सम्मान व राज्य के भीतर अंतर्जनपदीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।बीजापुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया। एक बस में 30 बुजुर्ग गंगोत्री धाम के लिए जबकि दो बसों में 64 बुजुर्ग बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत अरमान से यह योजना प्रारम्भ की गई है। इस वर्ष 20 से 25 हजार बुजुर्गों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। धीरे-धीरे इस योजना को और अधिक विकसित किया जाएगा। वर्ष 2017 से नए लोगों के साथ ही इस योजना के तहत यात्रा कर चुके बुजुर्गों को फिर से यात्रा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड के लोग दूसरे राज्यों के लोगों की तुलना में राज्य के भीतर बहुत कम घूमने के लिए जाते हैं। हम चाहते हैं कि राज्य के एक जिले के लोग दूसरे जिलों में घूमने जाएं। इससे एक-दूसरे के बारे में परिचित होने का अवसर मिलेगा, क्षेत्रीय व सांस्कृतिक समन्वय बढ़ेगा और राज्य की अर्थव्यस्था भी गतिशील होगी। अपने राज्य के भीतर भ्रमण करना लोगों की आदत बन जाए। यह योजना वर्षभर चलेगी और इसमें पीरान कलियर, नानकमŸाा, जागेश्वर, मदमहेश्वर, छोटा कैलाश आदि अन्य तीर्थस्थलों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड उतना ही सुरक्षित है जितना कि कोई अन्य प्रदेश। इस वर्ष बड़ी संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आए हैं। उनके द्वारा राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा गया है। यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बनता था। उनका कहना था इस तरह की योजना के तहत अपनी ही उम्र के लोगों का साथ मिल रहा है। परिवार के लोगों के साथ जाने की बजाय इसमें अधिक आनंद आ रहा है। बच्चों के पास इतना समय भी नहीं होता है कि हमें तीर्थ करवाने ले जा सकें। मुख्यमंत्री हरीश रावत व राज्य सरकार ने हमें बहुत सम्मान दिया है। यात्रा पर जा रहे श्री गीता प्रसाद नैलवाल का कहना था ‘‘सरकार ने बुजुर्गों का सम्मान किया है। उम्मीद है कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत की इस पहल की प्रशंसा की जानी चाहिए।’’ 75 वर्षीय बुजुर्ग श्री एचआरएस शर्मा ने कहा ‘‘सरकार ने बहुत बढि़या व्यवस्था की है। बच्चों से भी उतना आदर नहीं मिलता है जितना सरकार कर रही है। किसी भी अन्य राज्य ने अपने बुजुर्गों के लिए इस प्रकार दिल नहीं खोला है।’’इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, उपाध्यक्ष जीएमवीएन विशाल डोभाल, सचिव पर्यटन डा.उमाकांत पंवार, अपर सचिव आशीष जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment