Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मोदी सरकार के सालगिरह पर 2000 करोड़ रूपये के खर्च : कांग्रेस

surendra-uk

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के बेचैन मित्र केन्द्र की मोदी सरकार को 2000 करोड़ रूपये के विज्ञापनों पर ये नेक सलाह उनको भी दी जानी चाहिए। श्री कुमार ने कहा कि जब भाजपा की केन्द्र सरकार अपनी सालगिरह मनाने के लिए हजारो करोड़ रूपये विज्ञापन पर खर्च करती है, तब भाजपा के ये बेचैन दोस्त कहा रह जाते है। भाजपा शासित प्रदेशों का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि जब महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे बडे प्रदेशों के मुख्यमंत्री अपनी तसवीर के साथ अपना महिमामण्डित करते है, तब ये बेचैन दोस्त चुप क्यों रह जाते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हाल में जनता के नाम जारी संदेश को शत्प्रतिशत विधि सम्मत बताते हुए श्री कुमार ने कहा है कि उत्तराखण्ड सरकार ने अपने अधिकारों के तहत ही नीति कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार होता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री का महत्व स्वीकार करते हुए सरकारी प्रचार-प्रसार में मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने की इजाजत दी है। कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने राज्य की जनता तक अपनी बात, अपनी योजनाएं, अपना विजन पहुंचाने का संवैधानिक हक है, जिसे कुछ बेचैन लोगों की चीखपुकार समाप्त नही कर सकती। कुमार ने कहा कि जब इतने बडे-बडे राज्यों के विज्ञापन अभियान से भाजपा को कष्ट नही हुआ तो एक छोटे से राज्य के मुख्यमंत्री के संदेश से उनकी नींद क्यों उड़ गई। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह केवल उस बौखलाहट का नतीजा है जो सैकडो करोड़ खर्च करने के बाद भी उत्तराखण्ड की रावत सरकार को गिराने में हुई नाकामयाबी से जन्मी है। उचित होगा कि भाजपा के बेचैन दोस्त कुछ सकारात्मक नजरिये के साथ प्रदेश हित में आगे आए।

Leave A Comment