Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



मोर्चा प्रतिनिधिमंडल अटल आयुष्मान योजना की खामियों को लेकर समिति को सौंपा ज्ञापन

देहरादून । प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना में आ रही विसंगतियों, कठिनाइयों एवं हाई पावर माॅनिटरिंग कमेटी के गठन को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमण्डल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में अटल आयुष्मान समिति के अध्यक्ष दिलीप कोटिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कोटिया ने तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया। नेगी ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत थोड़ी गम्भीर बीमारी में सबसे पहले सरकारी अस्पताल से रैफर कराना होता है, जिसके तहत मरीज उच्च स्वास्थ्य संस्थान में इलाज करा सकता है। सरकारी अस्पतालों में अत्यधिक भीड़ व अव्यवस्थाओं के चलते मरीज को रैफर कराना टेढी खीर साबित हो रहा है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि सरकार द्वारा हिडेन एजेन्डा (गुप्त रूप से) के तहत सरकारी चिकित्साधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि सिर्फ और सिर्फ उच्च सरकारी सेंटर पर ही मरीज को रैफर किया जाये। अगर उत्तराखण्ड के उच्च सरकारी अस्पतालों की बात की जाये तो प्रदेश भर में बामुश्किल 8-10 ही अस्पताल हैं, जिनमें इलाज हो पाता है, लेकिन हर वक्त मरीजों की अत्याधिक भीड़ होने के कारण इलाज करना सम्भव नहीं हो पाता। नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत पैनल में लगभग 186 सरकारी व प्राईवेट अस्पताल शामिल हैं। इन प्राईवेट अस्पतालों की बात की जाये तो अधिकांश अस्पताल तय (अनुबन्ध) की गयी कीमतों पर इलाज करने में आनाकानी करते हैं तथा मरीजों से कीमतों का हवाला देकर अधिक रकम वसूलते हैं। मोर्चा का कहना है कि गम्भीर बीमारियों में सरकारी अस्पताल से रैफर करने की व्यवस्था समाप्त हो, प्राईवेट अस्पतालों का तय कीमतों से अधिक धनराशि वसूलना बन्द हो। योजना के कार्ड बनाये जाने का सरलीकरण (अन्य दस्तावेजों के आधार पर) हो और हाई पावर माॅनिटरिंग कमेटी का गठन हो। कोटिया से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में मोर्चा उपाध्यक्ष विजयराम शर्मा, अनिल कुकरेती, दिलबाग सिंह, ओ0पी0 राणा, नवीन नेगी आदि शामिल रहे।

Leave A Comment