Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



मौसम ने करवट बदली, कई जगह ओलावृष्टि के साथ ही आंधी

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ और मैदान में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। इस दौरान कई जगह ओलावृष्टि के साथ ही आंधी भी आई। आंधी से कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तरकाशी के में एक मकान की छत उड़ गई और एक किशोर घायल हो गया। दूसरी ओर चमोली में पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ीं दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार आठ जून तक मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन गरम हवा के थपेड़े बेचैन करते रहे। दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव आया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश हुई। वहीं चारों धामों में चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में आंधी भी चली। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से पहाड़ों में मौसम सुहावना हो गया है। इधर, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश में भी तेज बौछारों के साथ ओले गिरे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार अब भी बने हुए हैं। वहीं कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। जिले में दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। हवाएं चलने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई हैं। वहीं आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार बने हुए हैं। उधर, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम ने एकाएक करवट बदली है और वहां भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

Leave A Comment