Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर

 

हरिद्वार। झिवरहेड़ी गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन करने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने साझेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झिवरहेड़ी गांव निवासी राहुल पुत्र मांगे राम पिछले लगभग 15 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा है कि राहुल ने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि प्लॉट की रजिस्ट्री दीपक के नाम कराई गई थी, जबकि प्लॉट खरीदने में अधिकांश धनराशि राहुल ने लगाई थी। मृतक द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में दावा किया गया है कि प्लॉट खरीदने के लिए पूरा पैसा उसी ने दिया था, जबकि उसके साझेदार ने केवल 50 हजार रुपये का योगदान किया था। राहुल लंबे समय से अपने हिस्से की रकम वापस मांग रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को भी पैसों के लेनकृदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
वायरल वीडियो में राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि उसे चाय में जहर दिया गया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए हरिद्वार ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को लेकर झिवरहेड़ी स्थित अपने घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि राहुल की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो वर्ष की एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सुल्तानपुर चैकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Leave A Comment