Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



युवक को बेरहमी से पीटा, मौत

देहरादून। शादी समारोह में एक अनुसूचित जाति के युवक को ऊंची जाति के लोगों के सामने बैठ कर खाना खाना भारी पड़ा। लोगों द्वारा उस जाति विशेष के युवक को बेरहमी से पीटा। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को उपचार के दौरान युवक की देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में बीते 26 अप्रैल को नैनबाग तहसील के अंतर्गत ग्राम श्रीकोट निवासी प्रदीप पुत्र कालिया दास की शादी थी। सुबह को प्रदीप की बारात श्रीकोट से जौनपुर क्षेत्र के ललोटना गई और उसी शाम बारात वापस श्रीकोट पहुंची। रात के समय शादी की पार्टी के दौरान क्षेत्र के ऊंची जाति के कुछ लोग खाना खा रहे थे, इतने में ग्राम बसाणगांव पोस्ट श्रीकोट पट्टी इडवाल्सयु टिहरी गढ़वाल निवासी जितेंद्र 23 पुत्र स्व0 सेवक दास उन लोगों के सामने कुर्सी लगाकर खाना खाने लगा। जिससे बाकी लोगों ने जितेंद्र को जमकर पीटा और पीटते हुए शादी समारोह से दूर ले जाकर उसके साथ और मार पिटाई की। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र दास घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा और किसी से कुछ न कह कर व सो गया। अगले दिन सुबह को जब उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया तो परिजन उसे नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बीते 27 अप्रैल से युवक का इलाज देहरादून महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में चल रहा था, रविवार को उपचार के दौरान जितेंद्र दास ने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव व अन्य क्षेत्रों से परिजन भी रोते बिलखते देहरादून पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार बीते 29 अप्रैल को मृतक जितेंद्र दास की बहन पूजा पुत्री स्व0 सेवक दास निवासी बसाण गांव ने 7 लोगों जिसमें गजेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, सोबन पुत्र धूम सिंह, कुशल, गब्बर, गंभीर, हरबीर सिंह, हुकम सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि क्षेत्र के ऊंची जाति के लोगों द्वारा उस युवक के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना कैम्पटी में 7 नामजद लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना नरेंद्रनगर क्षेत्राधिकारी उत्तम सिंह कर रहे है।

Leave A Comment