Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



युवा अंध विश्वास छोड़कर सकारात्मक सोच की ओर आगे बढ़े : सीएम त्रिवेन्द्र

कालसी | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को रामलीला मैदान कालसी में यमुना शरदोत्सव के अन्तर्गत क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति कालसी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कालसी शरदोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के साथ ही मेले के आयोजन के लिए 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कालसी में उपयुक्त भूमि तलाश कर खेल मैदान बनाये जाने की भी बात कही। उन्होंने क्षेत्र की सड़को के निर्माण व मरम्मत के लिए भी आवश्यकता के अनुरूप धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने युवाओं से अंध विश्वास छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने को कहा। प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रभावी पहल की जा रही है। बागवानी के विकास तथा इस क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए 700 करोड़ की धनराशि की व्यवस्था की गई है। 2 प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 42 वर्षो से लम्बित तथा 7 राज्यों के मध्य उलझी 40000 करोड़ की लखवाड़ व्यासी परियोजना भी आरम्भ होने वाली है। 300 मेगा वाट की इस बहुउद्देश्यी परियोजना को केंद्र सरकार से अगले माह तक स्वीकृत प्राप्त हो जायेगी। इसके अतिरिक्त किसाऊ व रेणुका परियोजना भी शीघ्र धरातल पर दिखयी देगी। त्यूणी पलासी जल विद्युत परियोजना पर भी सहमति बनी है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से करोड़ो का इन्वेस्टमेंट इस क्षेत्र में आयेगा तथा यहा के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होगें। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उन्हें जौनसार के साथ ही पूरे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की भौगोलिक समझ है। उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण ही राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिये हुआ है। इसके लिये दूरस्थ क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए योजनायें बनायी जा रही है। चाहे इस क्षेत्र का आराकोट बलाण किनवा गांव हो या पिथौरागढ का पीपलकोट अथवा चमोली का अन्तिम सीमान्त गांव घेस इन्हे ध्यान में रखते हुए विकास की मुख्य धारा से जोडा जा रहा है। घेस में कुटकी जडी बूटी का सेन्टर बनाया गया है, मटर की खेती का यह क्षेत्र केन्द्र बना है। टेलीमेडिशन की यहां व्यवस्था की गई है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। इससे कई लोगों के जीवन की रक्षा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर खर्चा चाहे कितना हो लोगों का जीवन बचाना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को उत्तराखण्ड के जन्मदाता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर प्रदेश में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना की शुरूआत की जा रही है। यह दुनिया की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना है। इससे 5.37 लाख परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि 2012 के परिवार रजिस्टर के अनुसार राज्य के हर परिवार को इस योजना से जोडा जायेगा। इससे 05 लाख तक का इलाज चिन्हित अस्पतालों में हो सकेगा। इससे हमारे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में निजी अस्पताल भी खुल सकेंगे तथा आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave A Comment