Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



युवा नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाले बने : सीएम त्रिवेंद्र

कोटद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को जनता इण्टर काॅलेज नैनीडांडा में 1837.56 लाख लागत की नैनीडांडा ग्राम समूह पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 133.40 लाख लागत के राजकीय आयुर्वेदिक काॅलेज टकोली खाल व कुणजौली के अनाावासीय भवनों तथा 41.85 लाख लागत के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 86.17 लाख लागत के विकास खण्ड कार्यालय वीरोखाल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ ही कुल 1374.15 लाख की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें 961.07 लाख की योजनाओं का लोकार्पण तथा 413.08 लाख की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धूमाकोट मे सभागार व मिनी स्टेडियम निर्माण, जगदई-किनगौडा मोटर मार्ग निर्माण पटोदिया में औद्यानिकी फार्म नैनीडांडा सी.एस.सी को टेली मेडिशिन से जोड़ने के साथ ही 1983 से संचालित आदर्श संस्कृत महाविद्यालय को अनुदान दिये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक तमाम सुविधायें उपलब्ध कराना है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क व पेयजल की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये योजनायें बनायी जा रही है। युवा नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाले बने इसके लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें सुविधायें प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में युवा स्वरोजगार से जुड़ेंगे तो पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में साथ ही यहां के युवाओं का भविष्य पर्यटन से जुड़ा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया है। अब प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय के लिए उद्योगों की भांति सुविधायें मिलेगी। इससे अधिक से अधिक युवा इन व्यवसाय से जुड सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुद्ध हवा, जलवायु के साथ ही शांत वातावरण के लिए हमारी अपनी पहचान है। इस वर्ष उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों व पर्यटकों की संख्या 3-4 गुना बढ़ गई है। इस प्रकार प्रदेश में टूरस्टिों की तादात बढ़ रही है। आने वाले समय में जब चारधाम सड़क के साथ ही अन्य सड़कों का निर्माण पूर्ण हो जायेगा इससे पर्यटकों की तादात और बढ़ेगी। हमें उसके लिये व्यवस्थायें भी बनानी होगी अब प्रदेश के हर कोने में प्र्यटकों का आवागमन होगा। आज दिल्ली में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान है। जबकि नैनीडाडा वीरोखाल जैसी जगहों पर 28 डिग्री सेल्सियस है। इस प्रकार 20 डिग्री सेल्सियस का सीधा अन्तर है। स्वाभाविक है कि गर्मी से बचाव तथा शुद्ध हवा व जलवायु के लिये लाग यहां आयेंगे। इस प्रकार प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने से युवाओं को आगे आना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए हमे ऐसे उत्पादों पर ध्यान देना होगा। जिन्हें जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचा सकते है। इसूमें भांग, कण्डाली जैसे उत्पाद विकल्प हो सकते है। पिरूल से बिजली बनाने के प्रयास आरम्भ हो गये है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग देश ही नहीं विदेशों मे भी अपनी मेहनत से उत्तराखण्ड को पहचान दिला रहे है। हमारे युवा यदि नौकरी को अपना लक्ष्य न बनाकर स्वरोगार अपनाये तो इससे प्रदेश का भी भला होगा और युवाओं का भी। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक महंत दिलीप सिंह रावत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment