Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



यूथ आईकॉन से 39 हस्तियों का हुआ सम्मान

Yi

देहरादून। देहरादून में यूथ आइकाॅन राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ओएनजीसी घोष आॅडिटोरियम में हुए सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को शिरकत करनी थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाये, उनके प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर खासतौर से दिल्ली से आजतक के मैनिंजिंग डाॅयरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत डाॅ आलोक जैन, डाॅ महेश कुड़ियाल, राकेश बिजल्वाण, अरूण चमोली, व अरूण शर्मा द्वारा किया गया। सम्मान समारोह की शुरूआत दीप प्रज्वल के साथ सरस्वती वंदना के साथ हुई। सरस्वती वंदना बाद एक के बाद एक हुए रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका सोनिया आंनद के गीत ओ री चिरया पर मनस्वनी और यशस्वनी ने बहुत ही भावुक नृत्य पेश कर हाॅल में बैठे अतिथियों, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लाईफ टाईम अचीवमैंट 2017 से सम्मानित हुए केशव लाल जी ने नागिन फिल्म के जिस गाने में हारमोनियम के माध्यम से संगीत दिया था, आज सालों बाद उसी हारमोनियम से दर्शकों को नागिन फिल्म के साथ कई गानों की धुन बजाकर सुनाई। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं प्ररेणादायक अवार्ड से सम्मानित हुए हरियाणा के मदनलाल जो कि बिना हाथों वाले दुनिया के पहले टेलर मास्टर हैं ने दर्शकों के सामने पैरों से मशीन में धागा डालकर, कपड़े की सिलाई कर पैरों से व्यक्ति का नाप लेकर दर्शकों को दांतो तले ऊंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। जन शिरोमणी सममान से सम्मानित लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने भी यूथ आइकाॅन परिवार का आभार जताया। इस दौरान सभी लोगों ने खड़े होकर नरेन्द्र सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। कला रत्न सम्मान ने सम्मानित बाॅलीवुड के सुप्रसिद्व हास्य कालाकार संजय मिश्रा ने अपनी फिल्मों के कुछ डाॅयलाॅग सुनाकर लोगों को खूब हंसाया व यूथ आइकाॅन अवार्ड के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम में सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यूथ आइकाॅन की तारीफ करते हुए अगले साल से राजनीति के क्षेत्र में भी ईमानदारी से कार्य करने वाले नेताओं को पुरस्कार देने की अपील की। वही विशिष्ठ अतिथि सुप्रिय प्रसाद ने कहा कि यूथ आइकाॅन ने बहुत बारीकी से लोगों का चयन कर योग्य लोगों पुरस्कार दिया है। वह सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने कहा कि यूथ आइकाॅन सम्मान समारोह से जिन लोगों को मिला और जिनको नहीं मिला दोनों का ही मनोबल बढ़ता है और वह समाजहित में अच्छे कार्य के लिए प्रेरित होती हैं। यूथ आइकाॅन राष्ट्रीय पुरस्कार 2017 से सम्मानित होने वाले सभी लोगों ने कहा इस पुरस्कार को पाने के बाद समाज के लिए उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वह पूरी कोशिश करेंगे कि जो सम्मान उन्हें मिला है वह उसकी विश्वसनीयता बनाए रखें। यूथ आइकाॅन के संरक्षक व निदेशक शशि भूषण मैठाणी ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का स्वागत करते हुए क्यों यूथ आइकाॅन सम्मान दूसरों से अलग है पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता से चयन इस पुरस्कार की एक विशेषता है। इस कारण इसकी प्रतिष्ठा न केवल राज्य, बल्कि देश तक पहुंच गई है। राजनीति, पत्रकारिता, साहित्य, संगीत, फिल्म, खेल जगत की अनेक नामचीन हस्तियां अब तक इस पुरस्कार के भव्य समारोहों की साक्षी बन चुकी हैं। इस पुरस्कार को पाने वाली प्रतिभाएं स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती हैं। शशि भूषण मैठाणी ने कहा कि पुरस्कार देने से पहले किसी प्रतिभा के विषय में लंबे समय तक बारीकी से पड़ताल और परीक्षण किया जाता है, फिर संबंधित क्षेत्र की कुछ बड़ी हस्तियों से भी उस पर सुझाव लिया जाता है। तब जाकर वे पुरस्कार के लिए प्रतिभा का चयन करते हैं। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मोना बाली, शिवांकू भट्ट, ने किया। वहीं यूथ आइकाॅन कार्यक्रम के सफल को सफल बनाने में अरूण शर्मा, राकेश विजल्वाण, अरूण चमोली, सुनीता पांडेय, तनुश्री डिमरी मैठाणी, राज कौशिक, दिनेश बडथ्वाल, सोनाली वर्मा, सुशील कुमार सिंह, सतीश लखेड़ा, मंयक राज शेखर, आशीष गुप्ता, मुकेश नौटियाल, अतुल बतरिया, अवनीश प्रेमी, दिलीप बिष्ट, केदार दत्त, हेमंद माधव खुगशाल, अख्तर अहमद, संदीप गुुंसाईं, मंयक राज, योगेस, जगमोहन मेंहदी रत्ता, कृष्ण मेहता, सौरभ कुमार, रमेश पेटवाल, वरूण शर्मा, अरूण पांडेय, मोहन पुरोहित, हरीश ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।

Leave A Comment