Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से : सीएम त्रिवेंद्र

पोखरी में आयोजित पांच दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बत्र्वाल खादी, ग्रामाद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्याक्रमों के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय स्कूली बच्चों तथा गोपीनाथ कला संगम के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पोखरी में आयोजित पांच दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बत्र्वाल खादी, ग्रामाद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पिरूल से हो रही वन हानि को रोकने और पहाडों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये पिरूल के उपयोग से विद्युत उत्पादन की कवायद शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस नीति से राज्य में जैव ईंधन से हर साल 150 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन की संभावना है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रो में स्वास्थ्य की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक निर्णय लिये गये हैं। जिसमें राज्य के समस्त 22 लाख 50 हजार परिवारों को 5 लाख के सालाना स्वास्थ्य बीमा से कवर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर से सभी परिवारों को इस बीमा सेे जोडा जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनता को अवगत कराया कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बढाये जाने हेतु आगामी 26 जनवरी से एयर एम्बुुलेंस सेवा प्रारम्भ की जा रही है। सरकार समाज के कमजोर तबके तक पहुंचने का कार्य कर रही है। प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिये हर संभव कार्य किये जा रहे हैं और योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना दी गई है, इससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिक पर्यटक यहां आयेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं आॅल वेदर रोड का निर्माण का कार्य भी चल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गरीब लोगों को गैस कनेक्शन दिये जा रहे हंै। तथा साथ ही सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क विद्युत संयोजन में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने मेले के आयोजन हेतु 2 लाख, नंदप्रयाग नगर पंचायत के लिये 50 लाख, पोखरी में बी फार्मा, डिग्री काॅलेज में विज्ञान संकाय के लिये भवन निर्माण, पोखरी लोनिवि गेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण, पोखरी चोपडा मोटर मार्ग, उडामांडा रोड डामरीकरण, हरिशंकर-कैलब के लिये 4 किमी सडक की स्वीकृति, गैरपुल से गैरगांव तक सडक, वनखुरी थाला बैण्ड को मौनखाल मिलाने की स्वीकृति की घोषणा की। इसके अरिक्ति विगत गौचर मेले के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को दी गई मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पंचायत पोखरी के नाली निर्माण, सडकों के खस्ता हाल की दशा सुधारने तथा कूडा निस्तारण के लिये धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र भट्ट ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी सडकों के टेन्डर हो चुके है जिन पर तत्काल कार्य शुरू हो जायेंगे, इससे लोगों को यातायात व्यवस्था की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये वह लगातार प्रयासरत हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा हरक सिंह नेगी, नगर पंचातय अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र भण्डारी सहित जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में जनता उपस्थित थी।

Leave A Comment