Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



रसोई में अधजली हालत में मिले दो दोस्तों के शव , हत्या की आशंका

पौड़ी । दो दोस्तों के शव रसोई में अधजली हालत में मिले। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस शक में उनके तीसरे दोस्त को हिरासत में लिया गया है। मृतकों में से एक की पत्नी ने उसके खिलाफ राजस्व पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। हालांकि अभी घटना की वजह सामने नहीं आई, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानते हुए राजस्व पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तीनों दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी थी। पौड़ी तहसील की खातस्यूं पट्टी के चोरकंडी गांव में यह घटना सामने आई। 45 वर्षीय रूप सिंह और 42 वर्षीय धीरज सिंह के शव रसोई से बरामद हुए। रूप सिंह अपने दोस्त अजीत सिंह के साथ रात को धीरज से मिलने उसके घर आया हुआ था। तीनों की काफी समय से दोस्ती है। घटना का पता सुबह उस वक्त चला, जब रूप सिंह की पत्नी रीना पति को ढूंढने धीरज के घर पहुंची। रूप सिंह रात को धीरज के घर जाना कहकर ही निकला था। नायब तहसीलदार रामपाल सिंह रावत ने बताया कि रूप सिंह की पत्नी ने उन्हें बताया कि जब सुबह वह धीरज के घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। वह दरवाजा खोलकर भीतर गई तो रसोई में उसका पति और धीरज अचेत पड़े थे, उनका शरीर आधा जला हुआ था। रीना ने राजस्व पुलिस को बताया कि उन दोनों के साथ अजीत सिंह गुसाईं नाम का व्यक्ति भी था। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इस सिलसिले में अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस घटना के कारणों को कुछ पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। राजस्व पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में उनके बीच मारपीट घटना का कारण हो सकती है। पता चला है कि रात तीनों ने साथ बैठ कर शराब पी। इस बीच, रूप सिंह और धीरज की अजीत सिंह से मारपीट भी हुई। रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर का पाइप भी खुला हुआ था, वहां गैस रिसाव की गंध आ रही थी। हो सकता है घटना को दूसरा रूप देने के लिए गैस पाइप खुला छोड़ा गया होगा। बताया गया कि जिस दोस्त को हिरासत में लिया गया है, उसके पिता राजस्व पुलिस में उपनिरीक्षक हैं।

Leave A Comment