Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



राज्यपाल ने 18 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 18 महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किये। इनमें साहसिक कार्य, सामाजिक कार्य, खेल, कृषि, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाएं और किशोरियाँ शामिल हैं। अल्मोड़ा से गीता देवी व गंगा बिष्ट, बागेश्वर से विशाखा, चम्पावत से सीमा देवी, देहरादून से नीरजा गोयल, मीताली शाह व आशा कोठारी, पिथौरागढ़ से लक्ष्मी भट्ट व खीमा जेठी, हरिद्वार से बेबी नाज, नैनीताल से कनक चन्द, समृद्धि बहुगुणा व मुन्नी देवी, उत्तरकाशी से शान्ति ठाकुर, ऊधमसिंह नगर से डाॅ0 ज्योति गांधी, पूजा एवं डा0 रजनीश बत्रा व रूद्रप्रयाग से नूतन वशिष्ठ को वर्ष 2018-19 के तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज उठाने में पीछे न हटे। साहसी महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा व आदर्श हैं। ज्यादातर सामाजिक अपराधों के पीछे जागरूकता की कमी देखी जा सकती है। जागरूकता के अभाव में महिलाओं के साथ होने वाले बहुत से अपराध सामने ही नहीं आ पाते। महिलाओं का साथ देने के लिये पुरुषों को भी जागरूक और संवेदनशील बनाया जाना चाहिए।राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यह विचार सर्वे चैक स्थित आईआरटीडीए सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह में प्रतिभाग करते हुए व्यक्त किये। इससे पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वीरांगना तीलू रौतेली की मूर्ति का अनावरण और कामकाजी महिला छात्रावास का उद्घाटन भी किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक, खेल-कूद और यहां तक कि अंतरिक्ष और रक्षा-विज्ञान के क्षेत्र में भी हमारी बेटियों ने बुलंदियों को छुआ है।बेटा-बेटी के बीच असमानता को दूर करने में जागरूकता और शिक्षा का प्रभावी उपयोग करना चाहिए। अपनी बेटियों को शिक्षा के सारे अवसर उपलब्ध करा कर हम उन्हें सही मायनों में मजबूत बना सकते हैं। शिक्षा के साथ ही आर्थिक स्वावलंबन जुड़ा हुआ है। शिक्षित महिलाओं के सामने रोजगार तथा स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। राज्यपाल ने 13 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बने 96 कमरों वाले अत्याधुनिक वर्किंग वुमन हाॅस्टल का लोकार्पण किया। यह हाॅस्टल उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा निर्मित किया गया है। इस अवसर पर सचिव सौजन्या, निदेशक झरना कामठान व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment