Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

harish-rawat

प्रदेश में अतिवृष्टि की सम्भावनाओं को देखते हुए ऐहतियातन सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर आगामी तीन माह तक रोक लगा दी गई है। पूर्व में स्वीकृत कराई गई छुट्टियों को भी निरस्त कर दिया गया है। सचिवालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा राज्य में अतिवृष्टि व भूस्खलन के कारण कुछ स्थानों पर हुए जानमाल की हानि के साथ ही संचालित बचाव व राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए जिलाधिकारियों को 10-10 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। वन विभाग भी निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराएगा। लोक निर्माण विभाग भूस्खलन वाले स्थानों से मलबा आदि हटाने के लिए रोबोट जेसीबी की अविलम्ब व्यवस्था करे। संसदीय सचिव व विधायक प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री रावत ने आपदा में जिलों को पहले से स्वीकृत राशि के अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की। यह राशि इमरजेंसी प्रकृति के कार्यों के लिए होगी। पिथौरागढ़ व चमोली को 5-5 करोड़ रूपए, अन्य पर्वतीय जिलों को 3-3 करोड़ रूपए व मैदानी जिलों को 1-1 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री ने फसलों, कृषि भूमि व मवेशियों के नुकसान की साप्ताहिक तौर पर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। जिलों में एसडीआरएफ टीमों की तैनाती जिलाधिकारियों के निर्देश पर की जाए। एसडीआरएफ के साथ होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को भी संबद्ध किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 200-200 होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को आपदाग्रस्त जिलों में तैनात करने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ में 100 पैरामेडिक भी नियुक्त किए जाएं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। ग्राम प्रहरियों को आपदा सहायक के तौर पर उपयोग किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में एक-एक व्यक्ति को चिन्हित कर ग्राम प्रहरी व आपदा सहायक के तौर तैनात किया जाए। इससे सूचनाएं जल्दी मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि मलबे आदि में दबने या नदियों में मवेशियों के बहने से पेयजल स्त्रोत प्रदूषित हो रहा हो तो जिलाधिकारी इनका ट्रीटमेंट सुनिश्चित कर लें।

Leave A Comment