Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

देहरादून। उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद से ही जिला प्रशासन सतर्क है। हालांकि, इस बीच कुछेक इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिसने उमस को और भी बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। करीब 12 घंटे बाद शाम पांच बजे यातायात सुचारु किया जा सका। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार रात से बुधवार तक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून समूचे उत्तराखंड में सक्रिय हो चुका है। इन तीन दिनों में तटवर्ती क्षेत्र में के लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और मसूरी में मूसलाधार बारिश के साथ कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। वहीं, उत्तरकाशी में चुंगी-बडेथी के पास गंगोत्री हाईवे 12 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान छोटे वाहनों का यातायात जोशियाड़ा-मनेरा और बढ़े वाहनों का संचालन तेखला-मांडों-मनेरा से हुआ। जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बार-बार चुंगी बडेथी में हाईवे बंद होने पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने जिला आपदा प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी हैं। चुंगी बडेथी में पास गंगोत्री हाईवे पर ऑलवेदर का निर्माण करने वाली कंपनी अनियोजित ढंग से निर्माण कर रही है। जो स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। चुंगी-बडेथी में पास लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। साथ ही लगातार पहाड़ी से पत्थर भी गिर रहे हैं। रविवार सुबह हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ। हाईवे पर यातायात बाधित होने के कारण प्रशासन ने छोटे वाहनों का संचालन जोशियाड़ा मनेरा से संचालित किया। लेकिन बड़े वाहनों को 10 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। बड़े वाहनों का संचालन तेखला मांडों लदाड़ी मनेरा से किया गया। इससे वाहन चालकों के अलावा स्थानीय लोगों व यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave A Comment