Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में विकास दर में हुई है वृद्धि : हरीश रावत

cm

देहरादून |मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जनसहभागिता से विकास के लिए काम किया जा रहा है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड तेजी से विकसित होते राज्यों में से है। हमारी प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 54 हजार रूपए से अधिक हो गई है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी विकास दर में वृद्धि हुई है। कृषि व संबद्ध क्षेत्रों व सेवा क्षेत्र में हुई वृद्धि हमारे लिए उत्साहजनक है। परंतु हम इसी से संतुष्ट नहीं हैं। हमारा मानना है कि ग्रोथ ऊध्र्वाधर नहीं बल्कि क्षैतिज होना चाहिए। विकास समावेशी हो, सबकी भागीदारी से हो। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए हमने समाज कल्याण को प्राथमिकता दी है। हम आज सर्वाधिक प्रकार की सामाजिक पेंशनें देने वाले राज्य हैं। पेशन लाभार्थियों की संख्या 2.25 लाख से बढ़कर 6.5 लाख हो गई है। हम आर्थिक विकास के लिए तीन मूल मंत्रों पवर काम कर रहे हैं। पहला शिक्षा उन्नयन, आज कोई भी विद्यालय अध्यापक विहीन नहीं है। अपे्रल के अंत तक सभी स्कूलों को प्रधानाचार्य भी मिल जाएंगे। हम क्वालिटी शिक्षा के लिए 500 माॅडल स्कूल बनाने जा रहे हैं। निजी पूंजी को आकर्षित करने के लिए हमने नीति भी बनाई है। इसका परिणाम भी मिलना प्रारम्भ हो गया है। पोखड़ा में एक विश्व विद्यालय, पोलिटेक्नीक कालेज व नैनीसार में इंटरनेशनल स्कूल के प्रस्ताव आए हैं। रावत ने कहा कि कृषि में एक ठहराव सा आ गया था। अब इसमें हलचल प्रारम्भ हो रही है। लोगों की खेती, बागवानी व पशुपालन में फिर से रूचि होने लगी है। हम अपने कृषि व स्थानीय उत्पादों की मांग सृजित करने में कुछ सफल हुए हैं। राज्य के हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। नंदा देवी सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। हम 2000 क्राफ्टमेन व क्राफ्टवूमेन तैयार कर रहे हैं। सेवा क्षेत्र में हमारी ग्रोथ रेट बता रही है कि बहुआयामी पर्यटन के लिए हमारे प्रयासों को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। हमने पारम्परिक पर्यटन के साथ इको पर्यटन, खेल, कल्चर, साहसिक पर्यटन व स्थानीय सहभागिता युक्त पर्यटन को संबद्ध किया है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हमने काफी काम किया है। तुलनातमक रूप से हमारी सड़कें बेहहतर हैं। इस वर्ष हम 500 नई सड़कों पर काम करने जा रहे हैं। हम औसतन 22 घंटे से अधिक बिजली दे रहे हैं। उद्योगों को अपे्रल से 24 घंटे बिजली दी जाएगी। बजट सत्र से अगले सत्र में हम इसके लिए एक्ट बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। हम देहरादून में रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं।

Leave A Comment