Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



रावत सरकार की संजीवनी बनती जा रही इंदिरा अम्मा कैंटीन

indiraamma

राज्य में इंदिरा अम्मा कैंटीन अभियान में तेजी लाई जाएगी। जिला पंचायत, नगर पालिकाएं, नगर पंचायतें स्थान उपलब्ध करवाएं तो कम सम कम 100 और कैंटीनें खोली जा सकती हैं। ऋषिकेश के चारधाम यात्री बस अड्डा पर इंदिरा अम्मा कैंटीन का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इन भोजनालयों के माध्यम से एक ओर जहां उत्तराखंड के पारम्परिक व्यंजनों को प्रोमोट किया जा रहा है वहीं इनके संचालन का दायित्व महिला स्वयं सहायता समूहों को देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रावत ने इस अवसर पर ई-रिक्शा, रेंट-ए-बाईक योजना का भी ऋषिकेश में शुभारम्भ किया और पांच लोगों को गाय-बछिया वितरित कीं। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि ऋषिकेश में इंदिरा अम्मा भोजनालय की 20 वीं कैंटीन स्थापित की जा रही है। अभी तक स्थापित सभी कैंटीनों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है। इनके माध्यम से अल्प आय वालों को सस्ता व पोष्टिक भोजन साफ-सफाई के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड की दशा व दिशा को महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों व महिलाओं के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से ही बदला जा सकता है। महिला स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण व शहरी निर्धन बस्तियों में व्यवसाय केंद्रों के तौर पर विकसित किया जाएगा। पिछले एक साल में 100 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। हमें सप्ताह में एक बार जरूर अपने ग्रामीण उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। हम प्रयास कर रहे हैं कि चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को चौलाय के लड्डू, प्रसाद के रूप में उपलब्ध हों। हमें अपने हस्तशिल्प को आगे बढ़ाना होगा।मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पिछले दो वर्षों के अथक प्रयासों से चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित हो पाई है। सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देश-विदेश में देने में सफल रहे हैं। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष रिकार्ड संख्या में यात्री आ रहे हैं। बरसात हर वर्ष होती है, रास्ते भी बंद होते हैं। परंतु हमारी व्यवस्था इतनी पुख्ता है कि तुरंत ही रास्ता खोल दिया जा रहा है। इससे यात्रा में व्यवधान नहीं हो रहा है। जिस तरह से रावत सरकार के लिए इंदिरा अम्मा कैंटीन जनता के बीच में प्रसिद्धि दे रही है इससे तो यही प्रतीत हो रहा है की यह अभियान रावत सरकार के लिए संजीवनी बनती जा रही है |

Leave A Comment