Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन : हिमालय और गंगा राष्ट्र का गौरव

देहरादून। देहरादून में पहली बार तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सांसद हरिद्वार व विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश भट्ट मीडिया समन्वयक मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार, डॉ0 राजेन्द्र डोभाल निदेशक यूकॉस्ट व पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अजीत पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सनराईज स्कूल के बच्चों ने माँ गंगा के देवभूमि में अवतरित को एक सुन्दर प्रस्तुति के द्वारा समस्त लोंगो के बीच में प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी को स्पर्श गंगा व नमामि गंगे का संदेश दिया। पब्लिक रिलेशन सोसाईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अजित पाठक जी सम्मेलन में उपस्थित मुख्य अतिथ व विशिष्ट अतिथियों एवं अधिवेशन में 25 राज्यों से आये विशेषज्ञों का स्वागत किया। डॉ0 पाठक ने मुख्य अतिथि का आभार किया कि उन्होंने इस अधिवेशन की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने की चेतना पूरे देश में फैल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे संगठन के 25 चैप्टर के साथ 4 हजार से ज्यादा सदस्य जुड़े हुए हैं। यह संगठन के तरह के जनोपयोगी कार्यक्रमों को बढ़ावा देता है जिनमें मीडिया पारदर्शिता, राष्ट्रीय एकता, आतंकरोधी अभियान, मूल्य आधारित राजनैतिक संचार, सूचना का अधिकार, सबका साथ सबका विकास, स्वच्छ भारत मिशन व कैंसर के खिलाफ जागरूकता अभियान प्रमुख हैं। मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सांसद हरिद्वार ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोग वर्षों से योजना बनाते हैं कि हम देवभूमि उत्तराखण्ड जायेंगे चार धाम की यात्रा करेंगे। यह मौका पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के लोगों ने आपको दिया है उन्होंने सभी अतिथियों का देवभूमि में आने पर अभिनन्दन किया। डॉ0 निशंक ने सम्मेलन में कहा कि सम्मेलन की थीम हिमालय से गंगा रू राष्ट्र का गौरव’ पब्लिक रिलेशन के प्रभाव से चुनौतियों को अवसर में बदलना काफी काबिले तारिफ है। हिमालय हमारे देश ही नहीं पूरे विश्व की रक्षा करता है और माता गंगा जो गो मूख से निकलती है वही भी देवभूमि में ही है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल, 2010 को महाकुम्भ में हरिद्वार में पूरे विश्व से एक करोड़ 66 लाख श्रद्धालुओं ने माँ गंगा में स्नान किया यह विश्व रिकार्ड है। हमारे राज्य में जड़ी बूटियों की कोई कमी नहीं है। यहां पर्यटन के लिए भी उत्तम है। डॉ0 निशंक के कहा कि जनसंपर्क ही सेतू को जोड़ने का कार्य करती है और यह कार्य पीआरएसआई बखूबी कर रही है। मुख्यमंत्री सलाहकार रमेश भट्ट ने भी विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों का देवधरा में स्वागत किया। उन्होंने अध्यात्म के ऊपर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जी हमारी देवभूमि में ही अध्यात्म के लिए आये, महात्मा गांधी भी यहां आये उन्हें महात्मा की उपाधि यही हरिद्वार में मिली। गंगा माँ केवल उत्तराखण्ड ही नहीं वरन् देश के 50 प्रतिशत भाग को छूती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड डैस्टीनेशन के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ0 राजेन्द्र डोभाल ने किया। जिसमें होली गंगा द लाईफ लाईन ऑफ इंडिया विषय पर एचपी उनियाल सलाहकार प्लानिंग कमीशन उत्तराखण्ड सरकार, हिमालय रिजन प्राईड ऑफ नेशन विषय पर डॉ0 आरएस रावल डायेक्टर जीबी पंत नेशनल संस्थान ऑफ हिमालय इर्न्वामेंट अल्मोड़ा पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 अजीत पाठक, सचिव निवेदिता बैनर्जी, नरेन्द्र महेता, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, उपाध्यक्ष अमरनाथ त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, सह सचिव अमित पोखरियाल, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, देवीप्रसाद उनियाल, राकेश डोभाल, अनिल वर्मा, संजय सिंह, हेम प्रकाश, विकास कुमार, महेश खंखरियाल, नीरज, आलोक तोमर, मनोज गोविल सहित कई गणमान्य इस अधिवेशन में शामिल हुए।

Leave A Comment