Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स जल्द टीवी पर , जानिए खबर

देहरादून । देश का पहला मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स टीवी पर आने का तैयार है। शो एमटीवी और एमटीवी बीट्स पर प्रसारित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब एक तकरीबन 42 प्रतिभागी एक साथ किसी रियल्टी शो का हिस्सा बनेंगे।  सोमवार को राजपुर रोड स्थित पब आफ इंडिया में आयोजित हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वसीम राजा कुरैशी ने बताया कि मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स पावर्ड बाई रिलिफियोन देश का पहला मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो है। शो फाइव फेसेज और कुरैशी प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजिम किया गया। शो का प्रसारण एमटीवी और एमटीवी बीट्स पर किया जाएगा। शो 21 अक्टूबर से दोनों टीवी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। एमटीवी पर रात 11 बजे और एमटीवी बीट्स पर रात 12 बजे कार्यक्रम को प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शो को लेट आवर्स में प्रसारित करने का मकसद युवाओं को जोड़ना है। कहा कि दरअसल अभी तक प्राइम टाइम में जो शो प्रसारित किए जा रहे हैं, वे सभी हर आयुवर्ग से संबंधित हैं। लेकिन, सेवन स्टेट्स पूरी तरह से युवाओं को केंद्रित करते हुए तैयार किया गया है। यही कारण है कि शो का प्रसारण भी अन्य कार्यक्रमों के प्रसारित होने के बाद रखा गया है। 21 एपिसोड को होगा शो निदेशक वसीम राज कुरैशी ने बताया कि शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रहेगा। कार्यक्रम 21 एपिसोड का होगा। कार्यक्रम में एक ओर जहां प्रतिभागियों को टास्क के जरिए अपनी शारीरिक और मानसिक योग्यता दिखाने का मौका मिला है, वहीं दूसरी और ग्रूमिंग सेशन और एंटरटेनमेंट सेशन में अपनी छिपी प्रतिभा का निखारने का मौका। बताया कि 20 दिन टास्ट, ग्रूमिंग और एंटरटेनमेंट सेशन के बाद 21वें दिन ग्रैंड फिनाले का आयोजन देहरादून के राजीव गांधी एंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था। फिनाले में फिल्म अभिनेता सोनू सूद, मुग्धा गौडसे, मिस्टर वल्र्ड 2016 रोहित खंडेलवाल, मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसांई और निदेशक फाइव फेसेज वसीम राजा कुरैशी बतौर निर्णायक मौजूद रहे। इसके अलावा फिनाले में सपना चैधरी, अर्शी खान, गायक एंकी आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां भी दी। बताया कि फिनाले के 21वें एपिसोड में ही विनर्स का अनाउंसमेंट किया जाएगा। प्रेस वार्ता में फाइव फेसेज के निदेशक अनिल उपाध्याय, विनायक शर्मा, श्वेता चैधरी, अभिषेक खेड़ा, शो के लेखक रवि प्रियांशु, जेस्ट प्रोडक्शंस से आदेश (प्रशस्त) उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment