Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



रिस्पना एवं बिन्दाल नदियों के पुनर्जीवीकरण के कार्यो में हो तेज़ी : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिस्पना एवं बिन्दाल नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिये किये जा रहे प्रयासों में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने इसके लिये कार्यदायी संस्था के चयन को अन्तिम रूप प्रदान करने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन से सम्बन्धित औपचारिकतायें 15 दिन में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को सचिवालय में रीवर फ्रन्ट डेवलपमेंट योजना से सम्बन्धित बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिस्पना व बिन्दाल नदियों का पुनर्जीवित होना इन नदियों के साथ ही देहरादून के भी व्यापक हित में है। इससे सामाजिक सुरक्षा के साथ ही नदी क्षेत्रों के स्वरूप में भी बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि इन नदियों को उसके पुराने स्वरूप में लाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे देहरादून के पर्यावरण में भी हम सुधार ला सकेंगे। उन्होंने इसके लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पीएसयू के साथ ज्वाइंट वैंचर के माध्यम से संचालित किये जाने वाली इस योजना के सम्बन्ध में तैयार की गई डीपीआर के आधार पर कार्यदायी संस्था के चयन को अंतिम रूप देने के साथ ही संचालन प्रक्रिया में विभिन्न विभागों द्वारा सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही आदि को 15 दिन के अन्दर पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने सामाजिक महत्व की इस योजना में साबरमती रीवर फ्रंट के अधिकारियों का भी सहयोग लेने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लम्बे समय से इस योजना पर कार्य किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। दो साल के अन्दर इन नदियों का पुनर्जीवीकरण हो इस दिशा में गम्भीरता से कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि इस योजना से इन नदिया में पानी का निरन्तर प्रवाह बनेगा । इनके सौन्दर्यीकरण से देहरादून का भी सौन्दर्य बढ़ेगा तथा पर्यावरण भी सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बैठक में देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी भूमि के चिन्हीकरण तथा उन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे लैंड बैंक बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून के आसपास स्प्रीचुअल इकोनामिक जोन विकसित करने की दिशा में भी पहल के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। बैठक में उपाध्यक्ष एमडीडीए आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि कार्यदायी संस्था के चयन के लिये तीन बार बिड आमंत्रित की गयी थी। तीनों बार एनबीसीसी (इण्डिया) लिमिटेड (नेशनल बिल्डिंग कन्सट्रक्शन काॅरपोरेशन लिमिटेड) से ही प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में रिस्पना के आस-पास 1.2 किलोमीटर व बिन्दाल के 2.2 किलोमीटर क्षेत्र में रिवर फ्रन्ट डेवलपमेन्ट के तहत चैनलाइजेशन व जन सुविधाओं व सड़कों का निर्माण, निर्धनांे के लिए आवास निर्माण, पार्किंग व्यवस्था व रिवर फ्रन्ट एरिया के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाना शामिल है। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव न्याय प्रेम सिंह खिमाल, सचिव नितेश झा, शैलेष बगौली, सुशील कुमार, अपर सचिव विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून सी. रवि शंकर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment