Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



रुद्रपुर के एक वार्ड में निर्दलीय का निर्विरोध होगा निर्वाचन, जानिए खबर

vote

रूद्रपुर। निकाय चुनाव में नजूल का फंदा निर्दलीयों के साथ साथ भाजपा कांग्रेस पर भी भारी पड़ा है। चालीस वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकने वाले 201 प्रत्याशियों में से 30 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में आपत्तियों की सुनवाई में खारिज हो गये हैं। इनमें से 6 वार्डों पर भाजपा के और 5 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने से इन प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी है। शहर के वार्ड 13 में कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्यााशी का नामांकन खारिज होने के चलते निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश सिंह के निर्विरोध पार्षद बनने का रास्ता साफ हो गया है। नामांकन पत्रें की जांच का कल अंतिम दिन था। कल देर रात तक जांच के साथ-साथ प्रतयाशियों के नानामांकन पत्रें पर आपत्तियों सुनी गयी। जांच और सुनवाई पूरी होने के बाद आज 30 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिये गये। कुल 201 प्रत्याशियों में से 30 नामांकन निरस्त होने के बाद अब 40 वार्डों में 171 प्रत्यााशी चुनावी दंगल में भाग्य आजमायेंगे। खारिज किये गये तीस नामांकनों में से अधिकांश नामांकन नजूल की पेंच की वजह से खारिज किये गये हैं। नजूल के फंदे ने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को लपेटे में ले लिया जिसके चलते छह वार्डों में भाजपा और पांच वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गये। भाजपा के खारिज नामांकनों में वार्ड दो ट्रांजिट कैम्प से मनेाज कुमार, वार्ड 11 संजयनगर से अनीता विश्वास, वार्ड 15 पहाड़गंज से तालिब, वार्ड 17 खेड़ा रिंजता पाल, वार्ड 24 रम्पुरा पश्चिमी से पार्वती, वार्ड 28 मुख्य बाजार से गुरदीप सिह के नाम शामिल हैं। जबकि कांग्रेस के खारिज नामांकनों में वार्ड 13 से खुर्शीद हुसैन, वार्ड 17 खेड़ा दक्षिणी से नसीम जहां, नजमा खातून, वार्ड 25फाजलपुर महरौला से विजय यादव, एवं वार्ड 34 इंदिरा कालोनी से गरुविंदर सिंह के नाम खामिल हैं। वार्ड 13 में भाजपा को प्रत्याशी ही नहीं मिल पाया था जिसके चलते वहां भाजपा ने किसी का नामांकन नही कराया था। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये थे। जिनमें से कांग्रेस प्रत्याशी खुर्शीद हुसैन और निर्दलीय गजेन्द्र का नामाकन रद्द होने के बाद यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश सिंह के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

Leave A Comment