Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



रेनू रोहिला दे रहीं हैं छात्रों व अन्य लोगों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण, जानिए खबर

pahal

देहरादून। कुसुम कोचर बेहद गंभीर शारीरिक बीमारी से पीड़ित थीं जिसके चलते उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था। उन्होंने योगा क्लास ज्वाॅइन की और कुछ महीने बाद उनका खोया हुआ आत्मविश्वास जाग उठा अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और हर रोज योगा क्लास में आती हैं। यह अनुभव साझा करते हुए योग प्रशिक्षिका रेनु वर्मा रोहिला बताती हैं कि योग को जीवन की दैनिक क्रिया का अंग बनाकर व्यक्ति न केवल फिट रह सकता है अपितु जीवन के प्रति सोचने के नजरिये में भी बदलाव लाया जा सकता है। दून के तिलक रोड स्थित हर प्रसाद माॅर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं को पतंजलि योग धाम से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षिका रेनु रोहिला ने एक वर्ष पूर्व निःशिुल्क योग प्रशिक्षण देना प्रारम्भ किया। वह बताती हैं कि शुरूआती दौर में योग क्लास में बच्चों ने कम रुचि दिखाई, लेकिन अब सभी बच्चे पूरी तन्मयता के साथ योग करते हैं। वह बताती हैं कि बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि योगा करने से अब उनके बच्चे बीमार कम पड़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं। प्रशिक्षिका रेनु वर्मा बताती हैं कि बच्चों की योग क्लास को देखकर स्कूल के आस-पास रहने वाले परिवारों की महिलाओं के योग सिखाने के अनुरोध को वह टाल न सकीं और अब सुबह के पाली में वह महिलाओं को भी निःशुल्क योग के तरीके सिखा रही हैं। वह कहती हैं आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक व मानसिक रूप से निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर योग प्रशिक्षिका रेनु वर्मा की अगुवाई में हर प्रसाद माॅर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं और योग सीख रहीं महिलाओं ने फलदार व पुष्प प्रजाति के पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने अपने आसपास के लोगों को अधिक से अधिक पौध रोपण करने के लिए जागरूक करने का संकल्प भी लिया।

Leave A Comment