Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



रेलवे का इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का सपना टूट सकता है, जानिए खबर

देहरादून । हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का रेलवे का सपना टूट सकता है। इस ट्रेन की राह में राजाजी पार्क रोड़ा बन गया हैं। हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच में दस में से दो किलोमीटर का ट्रैक राजाजी पार्क के भीतर से गुजरता है। पार्क से इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए रेलवे को न सिर्फ पार्क प्रशासन बल्कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक वाइल्ड लाइफ बोर्ड की अनुमति भी लेनी होगी, जो मुश्किल लग रही है। हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच आज भी डीजल इंजन वाली ट्रेन चलती है। रेलवे इस पैच में भी इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाना चाहता है। लेकिन दिक्कत यह है कि रेलवे ट्रेक का शुरुआती दो किलोमीटर हिस्सा राजाजी पार्क के भीतर से होकर जाता है। यहां विद्युतिकरण के लिए रेलवे को करीब 28 पेड़ों की लॉपिंग करनी होगी। इसके अलावा संरक्षित क्षेत्र के भीतर से बिजली की तारें खींचने की अनुमति भी रेलवे को चाहिए होगी। इसके लिए पहले स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड और फिर नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड से प्रस्ताव पास कराना होगा। लेकिन रेलवे का ट्रैक रिकॉर्ड जंगल से इलेक्ट्रिक ट्रेन निकालने के मामले में ठीक नहीं है। राजाजी टाइगर रिजर्व में कांसरो से हरिद्वार के बीच 18 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक को 2016 में जब विद्युतिकृत किया गया तो वन्य जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे को 7 शर्तों के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की अनुमति मिली थी। इन शर्तों में ट्रेनों की स्पीड धीमे रखना भी एक शर्त थी। उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन मोनिष मलिक कहते हैं कि रेलवे ने कभी भी नियमों का पालन नहीं किया। रेलवे को पार्क क्षेत्र में 35 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेने चलाने के निर्देश हैं। लेकिन यहां पचास किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ती हैं। इसकी वजह से इस ट्रैक पर अभी तक 27 हाथी ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। मलिक कहते हैं कि रेलवे के ट्रैक रिकॉर्ड में को देखते हुए यह मुश्किल है कि वाइल्ड लाइफ बोर्ड रेलवे को एक और ट्रैक को विद्युतिकृत करने की अनुमति दे। वन्य जीव संरक्षण के लिए बने पार्कों में जानवरों की जान से खिलवाड़ की अनुमति देना पार्कों की अवधारणा से ही खिलवाड़ होगा।

Leave A Comment