Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



रेल मंत्रालय ने ई-खानपान सेवा की शुरूआत की

indian-train

45 प्रमुख स्टेशनों पर यह सेवा उपलब्ध

2015-16 की रेल बजट घोषणा के अनुरूप भारतीय रेल ने भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के जरिये ई-खानपान सेवाएं शुरू की हैं। इनका उद्देश्य रेल गाड़ियों में यात्रियों को उनकी पसंद का भोजन उनकी सीट पर ही उपलब्ध कराना है। जिन रेल गाड़ियों में भोजन-यान की सुविधा नहीं है, ऐसी 28 गाड़ियों में यह सेवा उपलब्ध कराने की शुरूआत की गई है। यह सेवा अब 1516 गाड़ियों में उपलब्ध है। यात्रियों के लिए भोजन की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार के लिए यात्रियों की सलाह पर रेल मंत्रालय ने रेल आधारित ई-खानपान योजना में विस्तार करने का निर्णय किया है। यह स्टेशन आधारित ई-खानपान सेवा के अतिरिक्त होगा। पहले चरण में पायलेट आधार पर ई-खानपान सेवा 45 प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध करायी जाएगी। संशोधित योजना के तहत यात्रियों को निजी खानपान सेवा प्रदाताओं द्वारा आगामी स्टेशन पर यात्रियों की पसंद का भोजन प्रदान किया जाएगा। स्टेशन आधारित ई-खानपान सेवा केवल स्टेशनों पर उपलब्ध होगी, न कि चलती गाड़ी में। योजना के अंतर्गत 45 स्टेशनों में हावड़ा, सियालदह, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, पटना, भुवनेश्वर,विशाखापट्टनम, मुगलसराय, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, वाराणसी, जयपुर, बिलासपुर, खड़गपुर,इलाहाबाद, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोरखपुर, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, दिल्ली,अमृतसर, चंडीगढ़, लुधियाना, सिकंदराबाद, तिरुपति, विजयवाड़ा, चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, एर्नाकुलम जंक्शन, कालीकत, मदुरै जंक्शन, त्रिशूर, तिरूवन्तपुरम सेंट्रल, बैंगलुरू सिटी, यशवंतपुर, नागपुर, पुणे, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल, सूरत, वडोदरा शामिल हैं। जितनी गाड़ियां इन 45 स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, उन सभी गाड़ियों में ई-खानपान सेवा उपलब्ध होगी। इसके अलावा आईआरसीटीसी अपने फूडप्लाजा और फास्टफूड इकाइयों के जरिये सस्ता भोजन “जन आहार” भी उपलब्ध कराएगा।

Leave A Comment