Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



लोकसभा चुनाव : ईवीएम ने दिया धोखा , कई जगह मतदान देरी से

देहरादून । उत्तराखण्ड में मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम ने भी धोखा दे दिया। ऐसे में करीब तीस मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से मतदान हुआ। इसके चलते मतदाताओं को लाइन में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब सात बजे से अधिकांश पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो गया था। वहीं, कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते मदतान में देरी आी। हरिद्वार के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकरौदा में ईवीएम में खराबी के चलते सुबह 8.00 बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं, इनायतपुर में भी करीब आधे घंटे देरी से मतदान हुआ। चमोली जनपद में भी मंगरोली में माइग्रेशन बूथ में भी ऐसी ही दिक्कत आई। देहरादून के राजपुर रोड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर भी ईवीएम सेट करने में वक्त लगा। आर्केडिया के श्यामपुर स्थित संगम पब्लिक स्कूल में तीन बार ईवीएम खराब हुई। इसके बाद चैथी मशीन लगाई गई। देहरादून के अम्बेडकर भवन सेवला कला में मशीन की बैटरी लौ दिख रही है। पीठासीन अधिकारी का कहना था कि चार्जिंग की कोई व्यवस्था नहीं। उत्तरकाशी जिले के गंगोरी बूथ पर ईवीएम मशीन में तकनीकी दिक्कत आने से देरी से मतदान हुआ। वहीं, उत्तरकाशी के साडा मतदान केंद्र में भी ऐसी ही शिकायत मिली। पौड़ी में विभिन्न मतदेय स्थल में वीवी पैड में खराबी की सूचना मिली। इसे ठीक कर दिया गया। ऋषिकेश में नगर निगम क्षेत्र में शिवाजी नगर प्राथमिक विद्यालय स्थित एक बूथ में भी ईवीएम खराबी के चलते मतदान करीब आधा घंटा विलंब से शुरू हुआ। उधमसिंह नगर के बाजपुर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 106 ईवीएम खराब हुई। इसके चलते एक घंटे तक मतदाता परेशान रहे। पिथौरागढ़ में धारचूला के दूरस्थ खुमती मतदान केंद्र पर मशीन खराब होने से एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। उधमसिंह नगर जिले में नेपाल सीमा से लगे थपलियालखेड़ा मतदान केन्द्र में भी वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम फेल होने की शिकायत मिली। रुद्रपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित बूथ में 32 मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका। इसी तरह चंपावत, बागेश्वर, टनकपुर काशीपुर, जसपुर आदि स्थानों पर भी ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली।

Leave A Comment