Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



लोकसभा निर्वाचन में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम दीपक रावत

हरिद्वार । लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मीडिया के सम्बंध में जारी गाइडलाइंस के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने मीडिया को लोकतन्त्र का चैथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया निर्वाचन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक वोटिंग करवाने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुँचायी जा सकती है। निर्वाचन की सुविधा हेतु सी-विजिल एप शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि 100 मिनट के अंदर उस शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वोटर हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 1950 एवं वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से निर्वाचन से सम्बन्धित सभी तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं और यदि नहीं है, की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम शामिल या परिवर्तित भी करवा सकता है। विज्ञापन अनुश्रवण समिति के सचिवध्नोडल अधिकारी सूचना, मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पेड न्यूज से सम्बन्धित विभिन्न विषयों के सम्बंध में कहा कि पेड न्यूज मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है, जो लोकतन्त्र के लिए हानिकारक होती है। इस पर नियन्त्रण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कठोर कदम उठाए गए हैं, जिनके फलस्वरूप पेड न्यूज पर काफी हद तक नियन्त्रण किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे , वोटिंग प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाए जाने के लिए राज्य में शत प्रतिशत वी.वी.पी.ए.टी. का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार साईन लेंग्वेज आदि की ट्रेनिंग दी गई है। मीडिया से अनुरोध किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रयासों की जानकारी को अधिक से अधिक प्रचारित करें ताकि मतदाता इनका लाभ उठा सकें।निर्वाचन प्रक्रिया की कवरेज व इसके लिए मीडिया को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन है, प्रिन्ट और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया को किसी भी प्रकार की अफवाहों, आधारहीन अटकलबाजियों व गलत सूचनाओं से बचना चाहिए।

Leave A Comment