Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



लोक गायक पप्पू कार्की सहित तीन की सड़क हादसे में निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गहरा दुःख व्यक्त किया

कुमाऊंनी लोकगायक प्रवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कार्की को एक भीषण सड़क हादसे ने हमसे छीन लिया। काठगोदाम से 32 किमी दूर हैड़ाखान मार्ग पर पास शनिवार सुबह कार के 500 फीट नीचे गिरने से पप्पू कार्की और दो छात्रों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य कलाकार घायल हो गए। कार के परखचे उड़ गए। हादसे का कारण चालक को  झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पिथौरागढ़ जिले के शैलावन के मूल निवासी 34 वर्षीय प्रवेंद्र सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की, लाल सिंह कालोनी बिठौरिया में परिवार के साथ रहते थे। वह एक गांव में युवा महोत्सव-2018 में शामिल होने गए थे। शनिवार की सुबह चार बजे वह कार से बीटेक के छात्र पुष्कर गौनिया (23), गौनियारो निवासी स्नातक के छात्र राजेंद्र उर्फ राजू गौनिया (24), छड़ायल निवासी जुगल किशोर पंत (24) और रामनगर चोरपानी निवासी अजय आर्या (27) के साथ लौट रहे थे। कार पुष्कर गौनिया (23) चला रहा था। हैड़ाखान मार्ग पर मुरकुडिया इंटर कॉलेज के पास सुबह करीब सात बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर पलटते हुए करीब 500 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। कार के परखचे उड़ गए।सूचना पर राजस्व पुलिस और काठगोदाम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से निकाला। कार में सवार पप्पू कार्की और राजेंद्र गौनिया की भी मौत हो चुकी है। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से कलकार जुगल किशोर पंत और अजय आर्या को इलाज के लिए भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जुगल किशोर के सीने और अजय के पैर में काफी चोट लगी है। पुष्कर आम्रपाली में बीटेक और राजेंद्र एमबीपीजी कालेज में स्नातक का छात्र था। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोक गायक व कलाकार पप्पू कार्की के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave A Comment