Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



लोस चुनावः भाजपा राष्ट्रवाद तो कांग्रेस मोदी, बाकी सब मुद्दे गायब

देहरादून । लोकसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस मोदी पर हमलावर है और भाजपा मोदी के चेहरे को आगे कर राज्य सरकार और सांसदों की 5 साल की परफोरमेंस से ध्यान हटा रही है। कांग्रेस इन चुनावों में केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को हथियार बना कर भाजपा पर वार कर रही है। हर रैली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे है। ऐसे में उनके टारगेट से पांचों सांसदों की परफॉर्मेंस मिस हो रही है। साथ ही भाजपा तो यह चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ रही है।भाजपा की रणनीति साफ है, वह मोदी के नाम को इन चुनावों में फिर से भुना लेना चाहती है। 2014 के नतीजों को मोदी मैजिक के जरिये पाने की जुगत में है और उत्तराखण्ड की पांचों सीटें फिर झटक लेना चाहती है। इसलिए बड़ी चतुराई से वह अपने मौजूदा पांच सांसदों की परफॉर्मेंस पर बात ही नहीं कर रही है।प्रदेश में भाजपा 2 साल से सरकार चला रही है लेकिन अपनी राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र भाजपा अपनी सभाओं में नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने तो चुनावी अभियान का आगाज करते हुए साफ कर दिया था कि पार्टी का मुद्दा राष्ट्रवाद रहेगा और इससे भटकना नहीं है। जमीनी हकीकत यही है कि पांच साल में राज्य के किसी भी सांसद की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसके आधार पर वह जीत का दावा करें। कम-ज्यादा एंटी इनकमबेंसी फैक्टर का असर होना भी लाजमी दिखता है। ऐसे में मोदी के नाम की आड़ लेना बीजेपी के लिए तो मुफीद है शायद कांग्रेस के लिए नहीं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और टिहरी से सांसद पद प्रत्याशी प्रीतम सिंह कहते हैं कि अगर बीजेपी को मोदी के नाम पर चुनाव लड़ना है तो लोकसभा की 543 सीटों पर उन्हें ही टिकट दे दे। जो लोग जिस क्षेत्र से सांसद बने हैं उनकी भी तो थोड़ी जवाबदेही बनती है। वह केंद्रीय नेतृत्व से आए स्लोगनों और प्रचार की लाइन को ही फॉलो करते हैं और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हैं।

Leave A Comment