Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



वन दारोगा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

उधमसिंहनगर । काशीपुर में विजिलेंस टीम ने वन दारोगा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। टीम आरोपित को हल्द्वानी साथ ले गई और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। काशीपुर के मोहल्ला विजय नगर, नई बस्ती निवासी फईम अहमद ने एक अप्रैल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उसका व उसके साथी नियाज अली के डंपर सात मार्च को बंजारी गेट रामनगर के अंदर वन विभाग की टीम ने सीज किए थे। उसके पास अंदर जाने का पास टोकन भी था। इसके बावजूद डंपरों को गलत तरीके से सीज कर दिया गया था। जब वह और नियाज उसे छुड़वाने के लिए रेंजर से मिले तो उन्होंने वन दरोगा शैलेंद्र चैहान से मिलने को कहा। आरोप है कि जब वे दरोगा शैलेंद्र चैहान से मिले तो उन्होंने डंपर छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। जब पूछा कि इतनी राशि की रसीद मिलेगी तो उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये की ही रसीद मिलेगी। काफी अनुनय विनय के बाद भी दारोगा दो लाख रुपये पर उच्चाधिकारियों से गाड़ी छुड़वाने को राजी हुआ। उसका कहना था कि उससे सीनियर अधिकारी से काम करवाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। इस पर फईम ने रिश्वत न देकर शिकायत सतर्कता विभाग में कर दी। शिकायत पर सतर्कता विभाग ने अपने स्तर से जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद दारोगा को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ने के लिए सतर्कता टीम ने जाल बिछाया। निरीक्षक राम सिंह मेहता के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार को गुलजारपुर वन चैकी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर में तैनात वन दारोगा शैलेंद्र चैहान पुत्र भारत सिंह, निवासी पट्टीचैहान, जसपुर, ऊधम सिंह नगर को एक लाख रंगे हाथ रिश्वत लेते भवानीगंज चैक रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। इस उपलब्धि पर निदेशक ने सतर्कता टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। एसएसआइ विजिलेंस अरुण कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। टीम आरोपित को हल्द्वानी साथ ले गई।

Leave A Comment